मध्य प्रदेश चुनाव 2023 की ये है 20 हॉट सीट, जानें 20 हाईप्रोफाइल सीटों के नतीजे

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 03, 2023, 09:36 PM ISTUpdated : Dec 03, 2023, 09:38 PM IST
मध्य प्रदेश चुनाव 2023 की ये है 20 हॉट सीट, जानें 20 हाईप्रोफाइल सीटों के नतीजे

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी के सांसद और मंत्री लगातार कैम्पेन कर रहे थे। कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। आइए जानते हैं कि हाईप्रोफाइल सीटों के नतीजे क्या हैं?

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने सांसदों को चुनाव में उतारा। भाजपा के इस नये प्रयोग पर सबकी नजर थी। चाहे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हों या फिर सांसद गणेश सिंह, राकेश सिंह और उदयप्रताप सिंह। हर आम आदमी उन सीटों के नतीजे जानने को उत्सुक था। अब नतीजे आ गए हैं। आइए जानते हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर 20 हाईप्रोफाइल सीटों के नतीजे।

1. शिवराज सिंह चौहान जीते

मध्‍य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान जीते। उन्हें कांग्रेस से टीवी सीरियल रामायण 2 में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल चुनौती दे रहे थे।

2. नरोत्तम मिश्रा हारे

मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा क्षेत्र डॉ. नरोत्तम मिश्रा का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने इस सीट से अवधेश नायक को मैदान में उतारा था। मिश्रा 2008 से इस सीट से चुनाव जीत रहे थे। इस बार इस सीट पर 79.40 फीसदी लोगों ने वोटिंग की। पर नरोत्तम मिश्रा जीत नहीं सके।

3. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जीते

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को टिकट दिया था। कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर उनका मुकाबला कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री के चुनाव लड़ने की वजह से मुरैना जिले की यह सीट हाईप्रोफाइल बन गई थी। तोमर को जीत मिली।

4. नरसिंहपुर से प्रहलाद सिंह पटेल ने बाजी मारी

बीजेपी ने नरसिंहपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को टिकट दिया था। उनको चुनाव मैदान में उतारने के लिए विधायक जालम सिंह पटेल का टिकट काटा गया था। प्रह्लाद पटेल को जीत मिली है।

5. नहीं जीत सके केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 

मध्य प्रदेश की निवास विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मैदान में थे। कांग्रेस ने इस सीट से चैन सिंह वरकड़े को मौका दिया था। पर कुलस्ते को हार का मुंह देखना पड़ा।

6. सांसद गणेश सिंह सतना से हारे

बीजेपी ने सतना विधानसभा सीट से सांसद गणेश सिंह को मौका दिया था। वह 1993 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के मौजूदा विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा ने उन्हें मात दी। 

7. सांसद रीति पाठक जीतीं

बीजेपी ने सीधी सीट से 2 बार सांसद रह चुकीं महिला नेत्री रीति पाठक पर भरोसा जताया था।कांग्रेस के ज्ञान सिंह को मैदान में उतारा था। रीति पाठक को जीत मिली है।

8. सांसद राकेश सिंह ने लहराया परचम

बीजेपी ने जबलपुर पश्चिम सीट पर सांसद राकेश सिंह को टिकट दिया था। वह 4 बार सांसद भी रह चुके हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे। कांग्रेस के तरुण भनोत उन्हें चुनौती दे रहे थे।     राकेश सिंह ने परचम लहराया है।

9. सांसद उदय प्रताप सिंह की जीत

 भाजपा ने गाडरवारा सीट से होशंगाबाद के नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र से सांसद उदय प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में खड़ा किया। लोकसभा चुनाव में उदय प्रताप कांग्रेस प्रत्याशी को साढ़े 5 लाख से अधिक वोटों से हरा चुके हैं। कांग्रेस की सुनीता पटेल को पटखनी दी।  

10. कैलाश विजयवर्गीय जीते

इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर—1 से चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला उन्हें चुनौती दे रहे थे।
कैलाश विजयवर्गीय ने जीत हासिल की।

11. कमलनाथ जीते

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ चुनाव मैदान में थे। यह उनका गृह जनपद होने की वजह से हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार था। बीजेपी के विवेक बंटी साहू उन्हें चुनौती दे रहे थे। कमलनाथ ने जीत दर्ज की है।

12. डॉ गोविंद सिंह हारे

लहार सीट को कांग्रेस के डॉ. गोविंद सिंह का गढ़ माना जाता है। 35 साल से वह इस सीट से जीतते आ रहे थे। लगातार 7 विधानसभा चुनाव जीता। भाजपा ने इस सीट से अंबरीश शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने डॉ. गोविंद सिंह को पटखनी दी।  

13. उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जीते

भाजपा ने मध्यप्रदेश की ग्वालियर सीट से उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को चुनाव में उतारा था। ये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ सुनील शर्मा को मैदान में उतारा था। तोमर को जीत मिली है।

14. समधी से हारीं इमरती देवी 

मध्यप्रदेश की डबरा विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार है। इस सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी इमरती देवी बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में थी। कांग्रेस ने उनमे समधी सुरेश राजे को टिकट दिया था। इमरती देवी को हार का सामना करना पड़ा है।

15. गोविंद सिंह राजपूत जीते

मध्य प्रदेश में सुरखी सीट से भाजपा ने कद्दावर नेता व शिवराज के खास गोविंद सिंह राजपूत को टिकट दिया था। कांग्रेस ने नीरज शर्मा को मैदान में उतारा था। नतीजों में Bjp के Govind Singh Rajput जीतें। Bsp के Anita Satnam Dangi दूसरे नम्बर पर रहें।

16. कृषि मंत्री कमल पटेल जीतें

हरदा विधानसभा सीट पर भाजपा ने कमल पटेल को चुनाव मैदान में उतारा था। इसी सीट से वह 5 बार जीतें। कांग्रेस के रामकिशोर दोगने उनको चुनौती दे रहे थे जिन्हें कमल पटेल ने पटखनी दी। 
 
17. विश्वास सारंग ने जीत का चौंकाया

राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से बीजेपी ने विश्वास सारंग को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस के मनोज शुक्ला से उनकी टक्कर थी। ​सारंग ने 24199 मतों से जीतकर सबको चौंका दिया है।

18. कांग्रेस के आरिफ मसूद जीते

भोपाल मध्य विधानसभा सीट से अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के ध्रुव नारायण सिंह को 16233 मतों से हराया।

19. दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की हैट्रिक

राघोगढ़ सीट से पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को जीत मिली है। उन्होंने कड़े मुकाबले में बीजेपी के हीरेंद्र सिंह बंटी को हराया।

20. बीजेपी के सुरेंद्र पटवा जीते

Madhya Pradesh की Bhojpur सीट से BJP ने Surendra Patwa को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने INC के Rajkumar Patel को पटखनी दी। सुरेंद्र पटवा इस सीट से लगातार 2008 से जीत रहे हैं। 

ये भी पढें-घर वापसी नहीं कर पाए भूपेश बघेल, BJP ने बनाई बहुमत की सरकार...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम