तेलंगाना में खत्म हुआ 'KCR राज', कांग्रेस ने खोला खाता

Anshika Tiwari |  
Published : Dec 03, 2023, 08:52 PM IST
तेलंगाना में खत्म हुआ 'KCR राज', कांग्रेस ने खोला खाता

सार

Telangana Election Results 2023: साउथ के राज्य तेलंगाना में बहुमत हासिल कर सभी को चौंका दिया। दक्षिण भारत में कर्नाटक के बाद कांग्रेस के यह दूसरी बड़ी जीत है ऐसे में जानते हैं की जनता को 9 साल से सत्ता में काबिज KCR का साथ क्यों पसंद नहीं आया।

Telangana Election Results 2023: राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ कांग्रेस भले ही हार गई हो लेकिन कर्नाटक के बाद दक्षिण भारत के एक और राज्य तेलंगाना में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर सभी को चौंका दिया। कांग्रेस ने सत्तारूण‌ पार्टी BRS को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

तेलंगाना के विभाजन से ही KCR की सरकार

गौरतलब है , 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना में भारतीय राष्ट्र समिति यानी BRS की सरकार थी। 2014 और 2018 में केसीआर को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था लेकिन समय के साथ लोगों में के चंद्रशेखर की सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता गया और कांग्रेस ने‌ इस मामले को जमकर भुनाया।

राहुल गांधी ने कहा जनता को शुक्रिया

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रता पूर्वक स्वीकार करते हैं। यह विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया। 

 

 

तेलंगाना में KCR के हारने के कारण

  1. KCR स्टेट पॉलिटिक्स से ज्यादा सेंट्रल पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते थे। जो उनके हार का बड़ा कारण बनी।
  2. 9 सालों में तेलंगाना में भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते गए और सरकार ने इस पर किसी भी तरह की कोई रोक नहीं लगाई।
  3. राज्य में बीते 9 सालों में कई पेपर लीक के मामले सामने आए जिससे युवा वर्ग KCR सरकार से नाराज नजर आया।
  4. वही वही सत्तारूण पार्टी पर विपक्ष के नेताओं पर बेफिजूल और अनावश्यक मुकदमे दर्ज करने का आरोप है जो उनके गले की फांस बनता गया।
  5. 1 साल पहले BRS पर रेवेन्यू ऑफीसर्स को 40 से 50 लाख तक की एसयूवी गाड़ियां गिफ्ट करने का आरोप लगा था। इसके बाद जनता को एहसास होने लगा था कि सरकार और ऑफिसर्स मिलकर जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- घर वापसी नहीं कर पाए भूपेश बघेल, BJP ने बनाई बहुमत की सरकार

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल