ये हैं छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 की 10 VIP सीटें: CM बघेल से लेकर Ex-CM डॉ. रमन सिंह तक, जानें कौन जीता-कौन हारा

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 03, 2023, 08:11 PM ISTUpdated : Dec 03, 2023, 08:13 PM IST
ये हैं छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 की 10 VIP सीटें: CM बघेल से लेकर Ex-CM डॉ. रमन सिंह तक, जानें कौन जीता-कौन हारा

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। सीएम भूपेश बघेल से लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह तक चुनावी दंगल में ताल ठोंक रहे थे। चुनाव नतीजों के बाद अब तस्वीर साफ हो गई कि कौन-किस सीट से जीता है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ इलेक्शन 2023 के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव नतीजे चौंकाने वाले हैं। सत्ताधारी दल कांग्रेस अपने विकास कार्यों के भरोसे चुनावी मैदान में उतरी थी। BJP-Congress के तमाम दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। नतीजों सामने आएंं तो कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। खुद डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी हार का मुंह देखना पड़ा। आइए जानते हैं 10 VIP सीटों के नतीजे।

CM भूपेश बघेल चुनाव जीतें

सीएम भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने बीजेपी के विजय बघेल को हराया। आपको बता दें कि विजय बघेल उनके भतीजे हैं।

राजनांदगांव सीट पर रमन सिंह की जीत

बीजेपी के पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव सीट से जीत दर्ज की है। कांग्रेस के गिरिश देवांगन को हराया।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हारें

कांग्रेस के कद्दावर नेता और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को अंबिकापुर सीट पर हार मिली है। उन्हें बीजेपी के राजेश अग्रवाल ने हराया।

दुर्ग से ताम्रध्वज हारे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में दुर्ग ग्रामीण सीट से कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को हार मिली है। उन्हें बीजेपी के ललित चंद्राकर ने हराया।

मंत्री रवींद्र चौबे की हार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में साजा सीट से कांग्रेस के विधायक व मंत्री रवींद्र चौबे को हार मिली है। भाजपा के ईश्वर साहू ने उन्हें मात दी।

खरसिया से उमेश जीते

राजस्थान की खरसिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के उमेश पटेल जीते हैं। उन्होंने भाजपा के महेश साहू को हराया।

बृजमोहन अग्रवाल ने महंत रामसुंदर दास को हराया

राजस्थान की रायपुर नगर दक्षिण सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को हराया। 

कांग्रेस के कवासी लखमा जीते

राजस्थान की कोंटा सीट पर कांग्रेस के कवासी लखमा जीते हैं। उन्होंने बीजेपी के सोयम मुका को पटखनी दी है। 

कांग्रेस के अमितेश शुक्ल हारे

राजस्थान की राजिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल को हार मिली है। बीजेपी के रोहित साहू ने उन्हें हराया। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी हारे

छत्तीसगढ़ की कोंडागांव सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी की लता उसेंडी ने उन्हें मात दी।

ये भी पढें-ये हैं राजस्थान चुनाव 2023 की 15 HOT विधानसभा सीटें, जानिए कौन जीता-कौन हारा? ...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट