mynation_hindi

हाउस वाइफ से CEO तक का सफर, आखिर कौन है शीला सिंह ? जिनका Dhoni से है स्पेशल कनेक्शन

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 28, 2023, 12:48 PM ISTUpdated : Sep 28, 2023, 12:51 PM IST
हाउस वाइफ से CEO तक का सफर, आखिर कौन है शीला सिंह ? जिनका Dhoni से है स्पेशल कनेक्शन

सार

MS Dhoni Business:  क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) बहुत बड़ा नाम है। फैंस उनके खेल के दीवाने हैं। हर कोई उनकी लाइफ से जुड़ी छोटी सी छोटी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं लेकिन क्या आप धोनी सांस की शीला सिंह के बारे में जानते हैं जिन्होंने 800 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी। 


नेशनल डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस तरसते हैं। उनकी फैन-फॉलोइंग केवल इंडिया नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। वे मैदान में क्रिकेट को लेकर जितना पॉपुलर है। उतनी ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी। फैंस धोनी की लाइफ से जुड़े हर मूमेंट को जानने के लिए बेताब रहते हैं। वैसे धोनी-साक्षी (dhoni-sakhshi) की लवस्टोरी तो सब जानते हैं और धोनी की फैमिली के बारे में भी। लेकिन क्या आप साक्षी सिंह धोनी (sakshi singh dhoni)के माता-पिता के बारे में जानते हैं?

धोनी की बचपन की दोस्त हैं साक्षी

साक्षी के पिता आरके सिंह और धोनी के पिता पान सिंह एक ही कंपनी में काम करते थे और अच्छे दोस्त थे। दोनो कोलकाता में इंजीनियरिंग फर्म में काम करते थे। दोनों की पारिवारिक दोस्ती थी। इसलिए उनका परिवार भी एक-दूसरे को जानता था लेकिन बाद में साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया। वहीं कोलकाता में होटल मनेजमेंट की इंर्टनशिप के दौरान फेरीटेल की तरह साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई। पहले दोनों एक-दूसरे को पहचान नहीं पाए लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। 

पहले थी गृहणी अब CEO हैं साक्षी की मां

साक्षी मीडिल क्लास फैमिली से आती थीं। उनके पिता आम लोगों की तरह जॉब करते थे जबकि मां शीला सिंह घर संभालती थीं लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। कभी घर संभालने वाली शीला सिंह आज महिला उद्यमी और CEO बन चुकी हैं। दरअसल, शीला सिंह, MS Dhoni के  धोनी एंटरनेटमेंट लिमिटेड की बागडोर संभालती हैं। उन्होंने कंपनी को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है और उनकी मेहनत से कंपनी आज 800 करोड़ की कंपनी बन गई है। 

ये भी पढ़ें- IIT, NIT या IIM से नहीं पढी हैं ये लड़कियां, हाई सैलरी वाली जॉब हासिल कर रचा इतिहास

PREV

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे