
मुंबई। बड़ी खबर मायानगरी से सामने आ रही है। जहां आठ लोगों के साथ एक विमान लैंडिंग के दौरान हवाई अड्डे के रनवे में फिसल गया। बताया जा रहा , लियर जेट 45 विमान विशाखापट्नम से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा हा था, उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। तीन लोगों को थोड़ी चोटे आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि ज्यादा बारिश और फिसलन के कारण हादसा हुआ। विमान वीएसआर वेंचर्स का है।
विमान में सवार थे 8 लोग
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया 14 सितंबर गुरुवार को वीएसआऱ वेंचर्स लियरजेट 45 प्लेन वीटी-डीएबएल विजाग से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था। मुंबई एयरपोर्ट रनवे पर उतरते ही विमान फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 चालक थे। घटना भारी बारिश के साथ कम वीजिबिलिटी के चलते हुई। हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है, भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी 700 मीटर थी। वहीं घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होते हुए दिख रहा है।
घटना के बाद बंद किया गया रनवे
हादसे के बाद रनवे को अस्थायी रूप में बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण विमान रनवे पर फिसल गया। गनीमत नहीं विमान में कोई वीआईपी नहीं मौजूद था। वहीं हादसे के कारण उड़ानों का रूट डायर्वट किया गया है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 को लेकर यूट्यूब चीफ ने कह दी बड़ी बात, लाइव स्ट्रीमिंग का बना था अनोखा रिकॉर्ड
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।