आग की लपटों में घिरी मायानगरी मुंबई

Published : Dec 04, 2018, 05:16 PM IST
आग की लपटों में घिरी मायानगरी मुंबई

सार

मुंबई के आरए कॉलोनी गोकुलधाम गोरेगांव में भीषण आग लगने की खबर है। यह आग गोरेगांव के जंगलों में फैलती जा रही है। 

मुंबई के आरए कॉलोनी गोकुलधाम गोरेगांव में भीषण आग लगने की खबर है। यह आग गोरेगांव के जंगलों में फैलती जा रही है। मुंबई की आरए कॉलोने से लेकर नेशनल पार्क और पवई तक जंगली इलाका है। जिसमें आग फैलती जा रही है।

"

अभी तक चार किलोमीटर के इलाके में आग फैलती जा रही है।

यह आग सोमवार को शाम 6.21 बजे के आस पास दिखनी शुरु हुई थी।

फिलहाल दस से भी ज्यादा अग्निशमन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में  लगी हुई हैं।

मुंबई के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रभात रहंगदले ने बताया कि यह आग गोरेगांव पूर्व के न्यू म्हाडा कॉलोनी, ढिंढोसी ग्रीनहिल सोसायटी इलाके जैसे आवासीय इलाकों की ओर बढ़ती जा रही है। जो कि गंभीर चिंता का विषय है।

अभी तक इस आग से किसी की जान जाने की खबर नहीं है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण