यह खूबसूरत एक्ट्रेस फंस गई हत्या के केस में

Published : Dec 09, 2018, 02:26 PM IST
यह खूबसूरत एक्ट्रेस फंस गई हत्या के केस में

सार

टेलीविजन के मशहूर चेहरे देवोलीना भट्टाचार्य यानी गोपी बहू को हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्हें गुवाहाटी से असम पुलिस ने हिरासत में लिया । देवोलीना पर मुंबई के हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी की हत्या में संलिप्त होने का आरोप है। 

पुलिस की अब तक की तफ्तीश से पता चला है कि हीरा व्यापारी राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश सचिन पवार नाम के व्यक्ति ने रची। जिसका देवोलीना से अफेयर था। 


पुलिस का कहना था कि हीरा कारोबारी राजेश्वर ने कई बार देवोलीना से भी दुर्व्यवहार की कोशिश की थी। उदानी कई बार देवोलीना को फोन करके उसे परेशान करता था। देवोलीना के प्रेमी सचिन को यह बात नागवार गुजरती थी। 

यह मामला तब खुला जब हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी के गुम होने के बाद पुलिस ने उसकी मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स को खंगालना शुरु किया। जिससे पता चला कि राजेश्वर उदानी के मोबाइल फोन से देवोलीना से कई बार बात की गई थी। 

इसके पहले भी देवोलीना से घाटकोपर में पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की थी। उदानी मर्डर केस में पुलिस अब तक दो दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस उस गाड़ी को भी तलाश कर रही है जिसमें उसे आखिरी बार बैठे हुए देखा गया था।  

लापता उदानी का शव इसके तीन दिन पहले रायगढ़ जिले से लगे जंगलों में पाया गया था। 57 साल का उदानी अपने कार्यालय से 28 नवंबर को लापता हो गया था। उदानी के ड्राइवर ने बताया है कि उदानी ने उसे पंत नगर मार्केट के पास छोड़ने के लिए कहा।  जहां एक दूसरा वाहन आया और वह उसमें बैठ गए।

 उदानी की सड़ी हुई लाश 5 दिसंबर को बरामद हुई थी। उसकी बॉडी पर किसी तरह की चोट का कोई निशान नहीं था। उदानी के बेटे ने कपड़े और जूते से उसकी पहचान की थी। 


उदानी की हत्या में देवोलीना के प्रेमी सचिन पवार का हाथ बताया जा रहा है। जो कि उदानी का नजदीकी जानकार था। पवार महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता का सहायक रह चुका है। 

देवोलीना मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। वह स्टार प्लस के शो 'साथ निभाना साथिया' से लाइम लाइट में आईं देवोलीना आखिरी बार एंड टीवी पर 'लाल इश्क' में नजर आईं। इसके अलावा वह 'डांस इंडिया डांस-2' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। उनका किरदार ‘गोपी बहू’ बेहद प्रसिद्ध रहा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश