उदयपुर में दो बुजुर्ग महिलाओं के मर्डर से मचा हड़कम्प, क्या है पूरा मामला?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 28, 2023, 06:01 PM IST
उदयपुर में दो बुजुर्ग महिलाओं के मर्डर से मचा हड़कम्प, क्या है पूरा मामला?

सार

राजस्थान के उदयपुर शहर के एक ही घर में दो वृद्ध महिलाओं की हत्या कर दी गई। दोनों के सिर से चोट के निशान पाए गए। पुलिस दोनों महिलाओं के मर्डर की आशंका जता रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बहरहाल, इस वारदात से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर के एक ही घर में दो वृद्ध महिलाओं की हत्या कर दी गई। दोनों के सिर से चोट के निशान पाए गए। पुलिस दोनों महिलाओं के मर्डर की आशंका जता रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बहरहाल, इस वारदात से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।

उदयपुर के डायमंड कॉलोनी की है घटना

यह घटना उदयपुर शहर के डायमंड कॉलोनी में घटी। बड़ी बहन 80 साल की हुसैना के घर 75 साल की छोटी बहन सारा आई हुई थी। घर में दोनों बहनों के अलावा कोई भी नहीं रहता था। घर का काम और चौकीदारी का काम एक परिवार करता था। जब वह लोग काम पर आए तो घर में शव पड़े मिले। 

पुलिस मर्डर की जता रही आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बुजुर्ग महिलाओं के रिश्तेदारों को वारदात की सूचना दी। आसपास के लोगों के बयान लिए। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के सिर पर चोट के निशान है। ऐसे में दोनों महिलाओं की मर्डर की बात को नकारा नहीं जा सकता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

चोरी की वारदात की पुष्टि नहीं

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों महिलाओं का मर्डर चोरी की वारदात के चलते भी किया जा सकता है। दोनों बुजुर्ग महिलाएं घर में अकेले थी। चोरों का इन्हें निशाना बनाना आसान था। पर अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। जिससे चोरी की वारदात की पुष्टि हो सके।

ये भी पढें-राजस्थान के चिड़ियाघर में शेर के पिंजरे में गया था शख्स...जिंदा वापस नहीं लौटा, दहशत में लोग...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स