भगवा दुपट्टा ओढ़े मुस्लिम महिला का वायरल है ये वीडियो, आरोप-काजी ने घर से कराया बेदखल

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 25, 2023, 06:26 PM IST
भगवा दुपट्टा ओढ़े मुस्लिम महिला का वायरल है ये वीडियो, आरोप-काजी ने घर से कराया बेदखल

सार

मुस्लिम महिला इलाके के दबंगों की छेड़छाड़ और प्रॉपर्टी विवाद की शिकायत लेकर साल 2022 में सीएम योगी के जनता दरबार में गई थी। उसके बाद से ही उसे ताने मारे जा रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद से ही कहा जा रहा है कि तुम हिंदू हो गई हो। एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह से शिकायत करने पहुंची महिला भगवा दुपट्टा ओढ़े थी। 

कानपुर। सीएम योगी के जनता दरबार में भगवा दुपट्टा ओढ़े मुस्लिम महिला का अब जीना दुश्वार हो गया है। न्याय की गुहार लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंची महिला ने आरोप लगाया है कि शहर काजी उन्हें डंडा लेकर मारने को भी दौड़े। उसका खाना-पीना बंद कराने के अलावा घर से बेदखल भी करा दिया है।

छेड़छाड़ और प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गई थी जनता दरबार

मुस्लिम महिला इलाके के दबंगों की छेड़छाड़ और प्रॉपर्टी विवाद की शिकायत लेकर साल 2022 में सीएम योगी के जनता दरबार में गई थी। उसके बाद से ही उसे ताने मारे जा रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद से ही कहा जा रहा है कि तुम हिंदू हो गई हो। एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह से शिकायत करने पहुंची महिला भगवा दुपट्टा ओढ़े थी। 

 

 

काजी ने महिला को इस्लाम से बेदखल होने को कहा

महिला का आरोप है कि जब शहर काजी अब्दुल कुद्दुस हाजी को उसके जनता दरबार में जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे इस्लाम से भी बेदखल होने को कहा। महिला ने कहा कि उसे यह भी धमकी मिली की जब तक योगी सरकार है, तब तक बची हुई हो। भगवा दुपट्टा ओढ़ने को लेकर महिला कहती है कि यह रंग उसे सबसे प्यारा लगता है। इस पर आरोपी कहते हैं कि तुम योगी के रंग में रंग गई हो। 

मौलाना अरशद मदनी से भी महिला कर चुकी है शिकायत

मुस्लिम महिला ने शहर काजी की शिकायत जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी से भी की थी। पर उन्होंने कहा कि यह तुम्हारे शहर का मामला है। तुम्ही लोग समझो। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

ये भी पढें-MP News: सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार,कैलाश विजयवर्गीय सहित 28 विधायक बने मंत्री...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल