
नई दिल्ली। होली के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान हो सकता है। इस टीम में आगामी जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे उसका असर देखा जाएगा। यानी नड्डा की टीम में इन राज्यों को ज्यादा प्रतिनिधिनित्व दिया जाएगा। ताकि चुनाव में जीत हासिल की जा सके।
माना जा रहा है कि नड्डा होली के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इसके लिए नड्डा ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की रजामंदी ले ली है और होली के बाद टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। नड्डा अपनी टीम में ज्यादा युवाओं को जगह देंगे। हालांकि नई टीम में अमित शाह की छाप भी देखेगी। हालांकि टीम का गठन फरवरी में ही किया जाना था लेकिन नड्डा के बेटे की शादी होने के कारण इसे होली तक टाल दिया गया है। लिहाजा अब माना जा रहा है कि होली के बाद टीम का गठन किया जाएगा।
चर्चा है कि नड्डा अपनी टीम में बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के युवा नेताओं को तवज्जो दे सकते हैं। क्योंकि इन राज्यों में इस साल और अगले साल चुनाव होने हैं। बिहार और असम में भाजपा की सरकार है। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ताधारी टीएमसी को बाहर करने के लिए एक किए है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 18 सीटें जीतकर टीएमसी को टक्कर दी थी। लिहाजा अब विधानसभा चुनाव में टीएमसी को राज्य की सत्ता से बाहर करना भाजपा का मकसद है। माना जा रहा है कि नड्डा अपनी टीम में पश्चिम बंगाल से कई युवा नेताओं को जगह दे सकते हैं। ये भी हो सकता है कि कुछ लोगों के मोदी कैबिनेट से संगठन में लाकर जिम्मेदारी दी जाए।
हालांकि कुछ दिन पहले ही भाजपा को दिल्ली में करारी हार का सामना पड़ा था जबकि इससे पहले ही नड्डा को भाजपा की कमान सौंपी गई थी। हालांकि ये भी माना जा रहा है कि होली के बाद दिल्ली में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। अभी दिल्ली की कमान मनोज तिवारी के पास है। दिल्ली में भी एमसीडी के चुनाव होने होने हैं। जिसमें अभी भाजपा का कब्जा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।