इस शख्स ने कर दी थी अटलजी की मौत की भविष्यवाणी

Published : Sep 09, 2018, 12:37 AM IST
इस शख्स ने कर दी थी अटलजी  की मौत की भविष्यवाणी

सार

क्या किसी की मौत की भविष्यवाणी की जा सकती है। सुनने में ये सवाल अटपटा सा लगता है। खासकर तब जब यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से जुड़ा हो। हालांकि उनके मामले में कुछ ऐसा ही हुआ है।

भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। अब उनके निधन को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, उनके एक खास मित्र ने पहले ही अपनी और वाजपेयी की मौत की भविष्यवाणी कर दी थी। 

वाजपेयी के ये खास मित्र थे, हिंदी के महान कवि गोपाल दास 'नीरज'। प्रख्यात कवि एवं गीतकार का इसी साल 19 जुलाई को निधन हो गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 में नीरज ने भविष्‍यवाणी करते हुए कहा कि उनकी और वाजपेयी के निधन में एक महीने से ज्‍यादा का अंतर नहीं होगा। हैरानी की बात यह है कि उनका आकलन सही साबित हुआ। नीरज ने 19 जुलाई को अंतिम सांस ली और उसके ठीक 29 दिन बाद अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया। 

‘नीरज’और अटल दोनों ने कानपुर के डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की थी। परिचय होने के बाद मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। कहा जाता है कि नीरज ज्‍योतिष शास्‍त्र में भी पारंगत थे। उन्होंने कहा था कि उनकी और अटल की कुंडली काफी मेल खाती है। इसलिए दोनों का अपने-अपने क्षेत्रों में शीर्ष पर जाना तय था। नीरज ने साहित्य एवं कला और गीतकार के तौर पर ख्याति अर्जित की तो वाजपेयी भी भारतीय राजनीति के शिखर पर पहुंचे। वह राजनीति के साथ-साथ एक बेहतरीन कवि भी थे। 

दरअसल, ‘नीरज’ने कुंडलियों के आकलन के आधार पर कहा था कि हम दोनों को जीवन के अंतिम पड़ाव में गंभीर रोगों से जूझना पड़ेगा। उनकी ये बात भी सही साबित हुई। ‘नीरज’का जन्म 4 जनवरी, 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पुरावली गांव में हुआ था। वहीं वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान