स्मृति ईरानी बनी महिला सांसदों में सबसे बड़ी विजेता, जानें कितनी महिला सांसद चुनी गयी यूपी से

Published : May 24, 2019, 09:54 AM IST
स्मृति ईरानी बनी महिला सांसदों में सबसे बड़ी विजेता, जानें कितनी महिला सांसद चुनी गयी यूपी से

सार

लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं और इस बार आधी आबादी का संसद में प्रतिनिधित्व में कम हुआ है। महिला सांसदों में 9 महिला बीजेपी की हैं। जबकि एसपी से कोई भी महिला प्रत्याशी जीतने में कामयाब नहीं हुई। जबकि एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से 2014 में सांसद रही डिंपल यादव भी चुनाव हार गयी हैं। कन्नौज को एसपी का गढ़ माना जाता था। लेकिन उसके बावजूद वह अपनी साख बचाने में कामयाब नहीं हो सकी। जबकि इस बार एसपी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी कैराना की सांसद तब्बसुम बेगम को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। 

लोकसभा चुनाव के परिणाम में उत्तर प्रदेश में आधी आबादी ने भी बाजी मारी है। हालांकि इस बार महिला सांसदों की संख्या लोकसभा में घटी है। लेकिन यूपी में 11 महिला सांसद संसद की दहलीज पर पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि 2014 में 14 महिला सांसद संसद में पहुंची थी। लेकिन इस बार संसद पहुंची 11 महिला सांसदों में 9 सांसद बीजेपी की हैं।

लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं और इस बार आधी आबादी का संसद में प्रतिनिधित्व में कम हुआ है। महिला सांसदों में 9 महिला बीजेपी की हैं। जबकि एसपी से कोई भी महिला प्रत्याशी जीतने में कामयाब नहीं हुई। जबकि एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से 2014 में सांसद रही डिंपल यादव भी चुनाव हार गयी हैं। कन्नौज को एसपी का गढ़ माना जाता था।

लेकिन उसके बावजूद वह अपनी साख बचाने में कामयाब नहीं हो सकी। जबकि इस बार एसपी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी कैराना की सांसद तब्बसुम बेगम को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 2017 के उपचुनाव में उन्होंने आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ बीजेपी को मात दी थी। जबकि कांग्रेस से महज अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीएसपी से संगीता आजाद ही सांसद बन पायी हैं। 

बीजेपी के नौ महिला सांसद चुनाव जीतने में कामयाब हो गयी हैं। इसमें सबसे बड़ी जीत स्मृति ईरानी की मानी जा रही है, जिन्होंने अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया। जबकि मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, इलाहाबाद से कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर से केशरी देवी पटेल, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन, धौरहरा से रेखा वर्मा, बदायूं से सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटी संघमित्रा मौर्या ने जीत दर्ज की है।

संघमित्रा ने मुलायम सिंह के भतीजे और दो बार के सांसद धर्मेन्द्र यादव को हराया है। वहीं मिर्जापुर से अपना दल (एस) के टिकट पर अनुप्रिया पटेल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में संसद में 14 महिला सांसद पहुंची थी। जिसमें सोनिया गांधी, मेनका गांधी, उमा भारती, साध्वी निरंजन ज्योति, साध्वी सावित्री बाई फुले, रेखा वर्मा, कृष्णा राज, अंजू बाला, प्रियंका रावत, नीलम सोनकर, अनुप्रिया पटेल व डिप्पल यादव लोकसभा के लिए चुनी गयी थी, जबकि उपचुनाव में कैराना से तब्बसुम हसन भी जीती थी। हालांकि इस बार यूपी में बीजेपी ने 11, कांग्रेस ने दस, एसपी ने छह, बीएसपी ने पांच महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल