निसर्ग ने खुशगवार बनाया मौसम, उत्तर भारत के लिए चेतावनी

Published : Jun 04, 2020, 06:11 PM IST
निसर्ग ने खुशगवार बनाया मौसम, उत्तर भारत के लिए चेतावनी

सार

निसर्ग चक्रवात बुधवार को मुंबई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन ये मुंबई तक नहीं पहुंचा।  हालांकि इस मुंबई और आसपास के इलाकों में नुकसान तो पहुंचाया। निसर्ग तूफान ने कई राज्यों के मौसम को बदल दिया है और इसके कारण  राज्यों के तापमान में गिरावट आई है।

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' ने कई राज्यों के मौसम में बदलाव कर उसे खुशगवार बना दिया है। वहीं महाराष्ट्र में समुद्र तट से टकराने कमजोर हुए तूफान के कारण कई महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। जिसके कारण राज्यों का तापमान गिर गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कई राज्यों के मौसम में बदलाव आया है। बदले मौसम के कारण हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी भी हुई है।

निसर्ग चक्रवात बुधवार को मुंबई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन ये मुंबई तक नहीं पहुंचा।  हालांकि इस मुंबई और आसपास के इलाकों में नुकसान तो पहुंचाया। निसर्ग तूफान ने कई राज्यों के मौसम को बदल दिया है और इसके कारण  राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। मुंबई समेत कई राज्यों में कल रात से बारिश हो रही है और इसने खुशगवार मौसम का एहसास कराया है। हालांकि मॉनसून  केरल की तट से 1 जून को टकरा गया है और 20 जून के करीब दिल्ली और उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। लेकिन उससे पहले इसने नसून का अहसास करा दिया है।

वहीं बदले मौसम के कारण हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। निर्सग के कमजोर पड़ते ही कई राज्यों के मौसम में परिवर्तन हुआ है और बारिश हो रही है।  उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जहां  इन राज्यों में गर्मी के कारण लोग परेशान थे वहीं बदले मौसम के कारण गर्मी में गिरावट आई है। महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गुजरात में तूफान के कारण बारिश हो रही है और बाढ़ जैसे हालत हैं।

राज्य सरकार निचले स्थानों से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ को लगाया है।  वहीं मध्य प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है और कई इलाकों में बारिश हो रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर तेज बारिश हो सकती है और बारिश के आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश