नीतीश कुमार ने भाजपा के बागी को दिया समर्थन, एनडीए से बगावत!

Published : Nov 20, 2019, 07:24 AM IST
नीतीश कुमार ने भाजपा के बागी को दिया समर्थन, एनडीए से बगावत!

सार

हालांकि झारखंड में पहले से ही राजग में कलह दिखाई दे रही है। क्योंकि राजग के सभी घटकदल राज्य में अकेले-अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। चाहे लोजपा हो या फिर जदयू या फिर आजसू। सभी दलों के प्रत्याशी कांग्रेस और झामिमो के साथ ही भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत भाजपा के साथ जमशेदपुर सीट पर है। 

रांची। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार ने झारंखड विधानसभा चुनाव में भाजपा के बागी विधायक और मंत्री सरयू राय को जदयू का समर्थन दिया है। सरजू राय राज्य की जमशेदपुर सीट से सीएम रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने राय का टिकट काट दिया था। जिसको लेकर वह नाराज चल रहे थे।

हालांकि झारखंड में पहले से ही राजग में कलह दिखाई दे रही है। क्योंकि राजग के सभी घटकदल राज्य में अकेले-अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। चाहे लोजपा हो या फिर जदयू या फिर आजसू। सभी दलों के प्रत्याशी कांग्रेस और झामिमो के साथ ही भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत भाजपा के साथ जमशेदपुर सीट पर है। जहां पर राज्य में सीएम के चेहरा और वर्तमान सीएम रघुवर दास के खिलाफ उन्हीं के मंत्री रहे सरजू राय चुनाव लड़ रहे हैं।

राय का टिकट पार्टी ने काट दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय लड़ने का फैसला किया था। लेकिन अब उन्हें बिहार के सीएम नीतीश कुमार का साथ मिला है। नीतीश कुमार ने राय को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि जदयू पहले से ही राज्य में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। यानी जदयू का भाजपा के  साथ चुनावी गठबंधन महज बिहार के लिए ही है। वहीं लोजपा ने भी राज्य में अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं।

उधर जदयू ने कहा कि पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ रही है और सरयू राय से नीतीश कुमार के संबंध होने के कारण पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है। वहीं विपक्षी जल जेएमएम ने भी सरयू राय को अपना समर्थन दिया है। फिलहाल राज्य की इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। क्योंकि इस सीट पर सीएम का मुकाबला कई वीवीआई प्रत्याशियों के साथ होना है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान