ऑल इज वेल, दिल्ली में आज नीतीश कुमार अमित शाह और नड्डा संग करेंगे रैली

Published : Feb 02, 2020, 10:24 AM IST
ऑल इज वेल,  दिल्ली में आज नीतीश कुमार अमित शाह और नड्डा संग करेंगे रैली

सार

दिल्ली चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए आक्रामक प्रचार कर रही है। अब उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों का भी साथ मिल रहा है। दिल्ली में जदयू, लोजपा और अकाली दल भाजपा को सहयोग दे रही है। जबकि कांग्रेस राजद के साथ चुनाव मिलकर लड़ रही है। वहीं आज दिल्ली में नीतीश कुमार अमित शाह के साथ नीतीश कुमार चुनावी ताल ठोकेंगे। 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार अमित शाह संग दिल्ली में पहली रैली करेंगे। दिल्ली में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठाने वाले प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर करने के बाद नीतीश कुमार की अहम रैली है। जो भाजपा और जदयू के मजबूत रिश्तों को भी बयां करेगी।

दिल्ली चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए आक्रामक प्रचार कर रही है। अब उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों का भी साथ मिल रहा है। दिल्ली में जदयू, लोजपा और अकाली दल भाजपा को सहयोग दे रही है। जबकि कांग्रेस राजद के साथ चुनाव मिलकर लड़ रही है। वहीं आज दिल्ली में नीतीश कुमार अमित शाह के साथ नीतीश कुमार चुनावी ताल ठोकेंगे। भाजपा ने दिल्ली में पूर्वांचल के वोटरों को रिझाने के लिए जदयू को दो सीटें दी हैं।

भाजपा ने जदयू को संगम विहार और बुराड़ी में टिकट दिए हैं। लिहाजा इन दोनों सीटों पर नीतीश कुमार प्रचार करेंगे। बुराड़ी में नीतीश कुमार के साथ अमित शाह और संगम विहार में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नीतीश कुमार प्रचार करेंगे। नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ गठबंधन की वकालत करने वाले प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर करने के बाद अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे।

प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पिछले हफ्ते ही नीतीश कुमार ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। क्योंकि ये दोनों दिल्ली में भाजपा के साथ गठबंधन के खिलाफ बयान दे रहे थे। यही नहीं नागरिकता संसोधन कानून को लेकर भी ये दोनों नेता नीतीश कुमार का विरोध कर रहे थे। जिसके कारण नीतीश कुमार नाराज चल रहे थे। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने ये बयान देकर सबको चौंका दिया था कि प्रशांत किशोर को भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित साह की सिफारिश पर पार्टी में लिया गया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश