mynation_hindi

नीतीश ने पीके को दिया झटका, पार्टी के स्टार प्रचारकों में नाम गायब

Published : Jan 20, 2020, 06:14 PM IST
नीतीश ने पीके को दिया झटका, पार्टी के स्टार प्रचारकों में नाम गायब

सार

दिल्ली विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड भी प्रत्याशी उतार रहा है। जदयू ने भाजपा के साथ दिल्ली में गठबंधन नहीं  किया है। लिहाजा वह कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रहा है। पार्टी उन सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है जहां पर पूर्वांचल मूल लोगों की संख्या ज्यादा है।

नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। लेकिन इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का नाम नहीं है। असल में पीके
दिल्ली में आम आदमी पार्टी का चुनावी कैंपेन देख रहे हैं। जिसके कारण उन्हें पार्टी के प्रचार से अलग रखा है। हालांकि ये पीके लिए झटका भी है।

दिल्ली विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड भी प्रत्याशी उतार रहा है। जदयू ने भाजपा के साथ दिल्ली में गठबंधन नहीं  किया है। लिहाजा वह कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रहा है। पार्टी उन सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है जहां पर पूर्वांचल मूल लोगों की संख्या ज्यादा है। वहीं आज पार्टी ने पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को झटका देते हुए उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार से अलग रखा है। पीके जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं पार्टी ने जो  सूची जारी की है।

उसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, केसी त्यागी, आरसीपी सिंह, ललन सिंह समेत 20 नेता शामिल हैं। लेकिन इसमें पीके को शामिल नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। हालांकि अभी तक जदयू ने दिल्ली में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी 20 सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती है।

बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा दिल्ली में पार्टी का काम देख रहे हैं। हालांकि जदयू ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लेकिन अभी तक भाजपा ने भी 13 सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा इन सीटों को अपने सहयोगी दलों को दे सकती है। वहीं जदयू को भाजपा दिल्ली में 2 सीटें दे सकती है। भाजपा ने अभी तक 70 में से 57 सीटों पर ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
 

PREV

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे