अमेरिकी पत्रिका का दावा, पाकिस्तान के सभी एफ—16 विमान सुरक्षित

Published : Apr 05, 2019, 12:49 PM IST
अमेरिकी पत्रिका का दावा, पाकिस्तान  के सभी एफ—16 विमान सुरक्षित

सार

‘फॉरेन पॉलिसी मैगजीन’ के अनुसार, पाकिस्तान ने अमेरिका को एफ-16 लड़ाकू विमान की गिनती करने के लिए आमंत्रित किया था।

अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी मैगजीन’ ने दावा है कि पाकिस्तान के पास जितने एफ-16 लड़ाकू विमान थे उनमें से कोई भी ‘लापता’ नहीं है। उनमें से किसी भी एफ-16  को नुकसान नहीं पहुंचा है। मैगजीन ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया है।

यह रिपोर्ट भारत के उन दावों को खारिज करती है कि उसकी वायु सेना ने 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। दरअसल, 14 फरवरी को पुलवामा में हुए फिदायीन हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के  बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों  पर  एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान की वायुसेना कुछ दिन बाद जवाबी हमला करने की कोशिश की लेकिन वायुसेना की कड़ी चौकसी की बदौलत इस हमले को नाकाम कर दिया गया। इस कार्रवाई में वायुसेना के मिग-21 वाइसन ने एफ-16 विमान को निशाना बनाया था। यह विमान विंग कमांडर अभिनंदन उठा रहे थे। हालांकि संघर्ष के दौरान उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया। विंग कमांडर विमान से कूदे लेकिन पीओके में उतरे। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। हालांकि  भारत ने कूटनीतिक दबाव बनाते हुए दो दिन में ही उनकी सकुशल वापसी करा ली। 

भारत ने पाकिस्तानी एफ-16 द्वारा दागी गई एएमआरएएएम मिसाइल के टुकड़े दिखाए थे जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान ने कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमले के दौरान अमेरिकी निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात किया था।

पाकिस्तान ने कहा था कि किसी एफ-16 विमान का इस्तेमाल नहीं किया गया और अपने एक विमान को भारतीय वायु सेना द्वारा मार गिराए जाने के दावे का भी उसने खंडन किया था।

पत्रिका के अनुसार, पाकिस्तान ने इस घटना के बाद अमेरिका को एफ-16 लड़ाकू विमान की गिनती करने के लिए आमंत्रित किया था।

मैगजीन की लारा सेलिगमन ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े की गणना के दौरान अमेरिका ने पाया कि सभी विमान मौजूद हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा जो सीधे तौर पर भारत के इस दावे के विपरीत है कि उसने फरवरी को हुई झड़प में उसका एक लड़ाकू विमान मार गिराया था।’ 

रक्षा विभाग ने हालांकि अभी पाकिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमानों की गिनती पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एमआईटी प्रोफेसर विपिन नारंग ने पत्रिका से कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि भारत पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहा बल्कि उसने इस प्रक्रिया में अपना एक विमान और हेलीकॉप्टर गंवा दिया।’ (पीटीआई इनपुट के साथ)

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम