नोएडा में दो बेटियों को चौथी मंजिल से फेंकने के बाद महिला ने लगाई छलांग, वजह सुन हैरान रह गए लोग

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 21, 2024, 09:32 PM IST
नोएडा में दो बेटियों को चौथी मंजिल से फेंकने के बाद महिला ने लगाई छलांग, वजह सुन हैरान रह गए लोग

सार

नोएडा के में एक महिला ने डिप्रेशन में आकर अपनी दो बेटियों को घर की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी। जिसमें मां बेटी की मौत हो गई।  बेटा ना होने की वजह से महिला डिप्रेशन का शिकार हो गई थी।

नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना हो गई जहां एक मां ने सबसे पहले अपने दो बेटियों को घर की चौथी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। इस घटना में एक पेटी और मां की मौत हो गई है। जबकि दूसरी बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मृत महिला का पति नोएडा के एक अस्पताल में कैंटीन में काम करता है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
 

पति को पड़ोसी ने दी घटना की सूचना, अस्पताल में एक बेटी संग महिला ने तोड़ा दम
नोएडा जनपद के सेक्टर 49 अंतर्गत बरौला गांव में शिव मंदिर के समीप जितेंद्र शर्मा का मकान है। जिसमें मनोज कुमार अपनी पत्नी सरिता और तीन बेटियों के साथ किराए पर रहता है। मनोज कुमार इस सेक्टर में स्थित प्रयाग हॉस्पिटल के कैंटीन में काम करता है। बुधवार को कैंटीन में काम करने गया था दोपहर में करीब 1:30 बजे उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ घर की चौथी मंजिल से नीचे कूद गई है। वह भाग कर मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी सरिता देवी (32) और दो बेटियां कृतिका (5) और दिव्या (3) गंभीर रूप से घायल मिली। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस की मदद से मनोज कुमार अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को ले कर प्रयाग हॉस्पिटल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी पत्नी और बेटी दिव्या की मौत हो गई। कृतिका की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बेटा न होने की वजह से डिप्रेशन में चली गई थी महिला
पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है अडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि मनोज पिछले 6-7 साल से बरौला गांव निवासी जितेंद्र के यहां किराए पर रहता है उसकी चार बेटियां हैं लेकिन बेटे नहीं हुई जिसकी वजह से उसकी पत्नी सरिता देवी तनाव में चल रही थी। बहुत समझाने के बाद भी वह डिप्रेशन से बाहर नहीं आ पा रही थी। आशंका है कि इस डिप्रेशन में उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

यहां मुर्दे का भी हो रहा था इलाज, वसूल लिए लाखों रुपए, गोरखपुर में मेडिकल माफिया गैंग का भांडाफोड़

 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी