इंडिया गठबंधन को मिली संजीवनी: यूपी कांग्रेस 17, सपा 63 पर, एमपी में अखिलेश को एक सीट

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 21, 2024, 06:50 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 07:22 PM IST
इंडिया गठबंधन को मिली संजीवनी: यूपी कांग्रेस 17, सपा 63 पर, एमपी में अखिलेश को एक सीट

सार

बड़े बिखराव के बाद यूपी और एमपी में इंडिया गठबंधन को संजीवनी में मिल गई हैI कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच बुधवार को दोनों प्रदेशों में समझौता हो गया। उत्तर प्रदेश में जहां कांग्रेस 17 सीटों पर और समाजवादी पार्टी 63 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वही मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  एक सीट समाजवादी पार्टी को देने का फैसला किया है।

लखनऊ। बिखरते बिखरते इंडिया गठबंधन कम से कम उत्तर प्रदेश में संभालता हुआ दिख रहा है क्योंकि बुधवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव 2024 में सीटों को बंटवारे को लेकर चल रही रस्ता कई लगभग खत्म हो गई है। नए समीकरण के मुताबिक कांग्रेस आगामी आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से मात्र 17 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि समाजवादी पार्टी को शेष 63 सीटें मिलेंगी। दोनों पार्टियों ने बुधवार शाम इसकी घोषणा कर दी। यह घोषणा इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के बीच सीट-बंटवारे को लेकर चल रही अड़चनों को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। वही मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  एक सीट समाजवादी पार्टी को देने का फैसला किया है।

कांग्रेस यूपी प्रभारी ने कहा प्रियंका गंधी की वजह से हो पाया गठबंधन

21 फरवरी की शाम को संबंध में लखनऊ में कांग्रेस और सपा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें सीटों के इस बंटवारे की पुष्टि की गई। सीटों का बंटवारा तय होने के बाद यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इसका पूरा श्रेय हमारी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी को जाता है क्योंकि उन्हें के प्रयास से यह तय हो पाया है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रही है जो देश को एक सूत्र में पिरोने का लगातार प्रयास है इसी का नतीजा है कि आज हम उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इंडिकेटर बंधन में सीटों के बंटवारे को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में सफल हुए हैं।

सपा का दवा इंडिया गठबंधन ही बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में सक्षम

संयुक्त प्रेसवार्ता में मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में चल रही बांटने की भाजपा की नीति से पार पाने के लिए यह गठबंधन किया गया है। आज देश में जाति धर्म के नाम पर जिस तरह से राजनीति हो रही है वह बहुत घातक है। हमने भाजपा को हटाने और देश को बचाने के लिए या गठबंधन किया है क्योंकि आज सत्तासीन सरकार के राज में देश का जवान किसान सब परेशान है। लोकतंत्र खतरे में दिख रहा है राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम यह पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि इंडिया गठबंधन की भाजपा को सत्ता से हटाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का आचरण ही झूठ बोलना है। युवाओं को किसानों को बरगलाना है और वादा खिलाफी करना है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें भरोसा है कि देश एवं प्रदेश की जनता इस बार भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी और इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देकर अन्य की लड़ाई में भागीदार बनेगी। इस संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी बिहार में नीतीश कुमार और पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से खुद की पार्टी को अलग किया उससे विपक्षी एकता को गहरा झटका लगा था। जानकारों का कहना है कि शायद इसी वजह से कांग्रेस ने यूपी में सपा से विनम्रता के साथ हाथ मिलाया है और 17 सीटों पर ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस की जानकारी का कहना है कि इस पार्टी दो और सीटों की डिमांड कर रही थी लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई। वही मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एक सीट समाजवादी पार्टी को देने का फैसला किया है। छतरपुर सीट सपा को देने पर राजी हो गई है।

उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जो सीट दी गई है। उनमें अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा,  बुलंदशहर, गाजियाबाद कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी,  सहारनपुर और मथुरा के नाम शामिल है। बाकी पर सपा के कैंडिडेट चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें

पाली में भीषण हादसा: माइंस में बैठे 6 मजदूरों पर गिरी 150 टन की चट्टान, 3 की मौत

 

 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी