#NorthEastForModi दो दिनों के उत्तर पूर्व दौरे पर पीएम मोदी

Published : Feb 09, 2019, 12:47 PM IST
#NorthEastForModi दो दिनों के उत्तर पूर्व दौरे पर पीएम मोदी

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर पूर्वी राज्यों पर अपना ध्यान केन्द्रित किया है। उन्होंने आज अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रैली की। जिसके बाद वह त्रिपुरा और असम जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कल उत्तर पूर्व से सटे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रैली कर चुके हैं।   

अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के लिए बेहद महत्वपूर्ण दूरदर्शन के चैनल डीडी-अनुप्रभा की शुरुआत की। उन्होंने यहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।  पीएम मोदी ने ईटानगर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की आधारशिला रखी और लोहित जिले में एक रेट्रोफिटेड एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर वहां मौजूद जनसभा को भी संबोधित किया। 

पीएम ने कहा कि 'अरुणाचल प्रदेश के लिए तो ये और भी अहम अवसर है, क्योंकि आज़ादी के इतने वर्षों तक यहां एक भी ऐसा एयरपोर्ट नहीं था जहां नियमित रूप से बड़े यात्री जहाज उतर पाएं। रेल रोड ब्रिज का लोकार्पण हो चुका है जिससे लोगों को फायदा हुआ है।' 


उन्होंने कहा, 'आज अरुणाचल प्रदेश में 4 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मिला। कनेक्टिविटी तो सुधरेगी ही राज्य के पावर सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं की सेहत बेहतर होगी और अरुणाचल की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।' 

प्रधानमंत्री ने बताया कि 'अरुणाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी चाहे गांव हों या शहर, हजारों करोड़ के प्रॉजेक्ट पर सरकार काम कर रही है। एक तरफ 50 हजार करोड़ खर्च करके नैशनल हाइवे बनाए जा रहे हैं। दूसरी ओर पिछले दो सालों में 1000 गांवों को सड़क से जोड़ा जा चुका है’। 


पीएम मोदी ने आम बजट का जिक्र करते हुए कहा, 'इस बार बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की गई है जिसके तहत हर उस किसान परिवार को जिसके पास 5 एकड़ या कम जमीन है, 6 हजार रुपया केंद्र सरकार सीधे उसके खाते में देगी।' यह पेंशन हर साल तीन महीने के गैप में 2-2 हजार रुपये करके भेजेगी ताकि लोग खेती से जुड़े रहें।'

उन्होंने कहा, 'मैं बार-बार कहता आया हूं कि न्यू इंडिया तभी अपनी पूरी शक्ति से विकसित हो पाएगा, जब पूर्वी भारत, नॉर्थ ईस्ट का तेज गति से विकास होगा। ये विकास संसाधनों का भी है और संस्कृति का भी। ये विकास अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ने का भी है और दिलों को जोड़ने का भी।' 


उन्होंने कहा, 'आज अरुणाचल ने जो हासिल किया है वो बहुत ही जल्द पूरे देश में होने वाला है। सौभाग्य योजना के तहत देश में करीब 2.5 करोड़ परिवारों के घरों से अंधेरे को दूर किया जा चुका है।' 

उन्होंने कहा, 'बीते साढ़े 4 वर्षों में अरुणाचल और उत्तर- पूर्व के विकास के लिएना तो फंड की कमी आने दी गई और ना ही इच्छाशक्ति की। स्वास्थ्य सेवाओं की सेहत बेहतर होगी और अरुणाचल की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। हमारी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को 44 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जो कि पिछली सरकारों से अधिक है।' 

उधर त्रिपुरा में प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश