अब पानी को तरसेगा पाकिस्तान और इमरान बोलेंगे पानी-पानी, ये है मोदी सरकार का प्लान

Published : Aug 21, 2019, 07:57 PM ISTUpdated : Aug 21, 2019, 09:12 PM IST
अब पानी को तरसेगा पाकिस्तान और इमरान बोलेंगे पानी-पानी, ये है मोदी सरकार का प्लान

सार

पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। विश्व स्तर पर भारत को बदनाम करने के लिए तरह तरह की हरकतें कर रहा है। जिसको लेकर अब भारत सरकार पाकिस्तान को सख्त संदेश देने की तैयारी में है। हालांकि भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को तोड़ने के बाद पाकिस्तान को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है। लेकिन अब भारत सरकार पाकिस्तान को पानी के लिए भी तरसाएगी।

नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार अब पाकिस्तान को झटका देने के की तैयारी में है। जिसके तरह पाकिस्तान अब पानी पानी के लिए तरसेगा। पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए भारत सरकार ने कड़े फैसले लेने की ठानी है। ताकि नापाक पाकिस्तान को सबक मिल सके। इस प्लान के तहत अब भारत सरकार पाकिस्तान को दिए जाने वाले पानी में कटौती करेगी। जिसके बाद पाकिस्तान पानी को तरसेगा।

पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। विश्व स्तर पर भारत को बदनाम करने के लिए तरह तरह की हरकतें कर रहा है। जिसको लेकर अब भारत सरकार पाकिस्तान को सख्त संदेश देने की तैयारी में है। हालांकि भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को तोड़ने के बाद पाकिस्तान को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है।

लेकिन अब भारत सरकार पाकिस्तान को पानी के लिए भी तरसाएगी। पाकिस्तान ने जब से भारत से व्यापारिक संबंधों को तोड़ा है तब से वहां पर महंगाई तेजी से बढ़ी है। जिसके कारण पाकिस्तान सरकार मुश्किल में है। इमरान खान सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। क्योंकि इमरान का पाकिस्तान में ही विरोध शुरू हो गया है। पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। ताकि वह आतंकियों को भारत में प्रवेश करा सके।

अब भारत सरकार ने सिंधु नदी से पाकिस्तान जाने वाले पानी में कटौती के संकेत दिए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सिंधु जल संधि के इतर भारत के हिस्से के पानी का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान को जाता है। लिहाजा अब हम अपनी जरूरतों के मुताबिक पानी का इस्तेमाल करेंगे और पाकिस्तान को जाने वाले पानी में कटौती करेंगे।

हालांकि आज कल पाकिस्तान के कई शहरों में बाढ़ आई है। जिसके लिए पाकिस्तान भारत को दोषी बता रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने सतुलज नदी में पानी ज्यादा छोड़ा है। जिसके कारण कारण कराची और अन्य शहरों में बाढ़ के हालात बने हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश