देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 12 लाख के करीब, 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Published : Jul 22, 2020, 10:00 AM IST
देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 12 लाख के करीब, 28 हजार से   ज्यादा लोगों की मौत

सार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है और देश में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,031 हो गई है जबकि राज्य में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 1,32,236  है। 

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और देश में अब तक 11,94,085 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब  तक इस वायरस की चपेट में आने से 28,770 लोगों की मौत हो गई है। जबकि देश में अब तक 7,52,393 मरीज इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,12,517 है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है और देश में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,031 हो गई है जबकि राज्य में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 1,32,236  है। जबकि राज्य में अब तक 1,82,217 लोग इस बीमारी से उबर गए हैं इसके साथ ही राज्य में अब तक 12,276 लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने के कारण हुई है।  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संक्रमितों की संख्या 1,03,368 तक पहुंच गई है। वहीं 5,817 लोगों की जान कोरोना संक्रमण से जा चुकी है। इसके साथ ही राजधानी में अब तक 73,555 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि मुंबई में सक्रिय मामलों की संख्या 23,704 है। 

महाराष्ट्र में जहां कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आई है वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है और राज्य में 24 घंटों में कोरोना के 1349  नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इसके बाद राज्य में कुल मामले 1.25 लाख हो गए हैं। वहीं राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 15,288 है जबकि अब तक 1,06,118 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।  इसके अलावा राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 3,690 लोगों की जान जा चुकी है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश