महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 50 हजार पार, एक ही दिन में कोरोना के 2553 नए मरीज

Published : Jun 09, 2020, 08:01 AM IST
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 50 हजार पार, एक ही दिन में कोरोना के 2553 नए मरीज

सार

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो  रहा है और महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। इसके बाद तमिलनाडु दिल्ली और गुजरात हैं। वहीं सोमवार तक महाराष्ट्र में कोरोना के  2553 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  

मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई के कोरोना संक्रमण के कारण हालात खराब है। रोज नए मामले सामने आ रहे हैं और इनमें लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं मुंबई में संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार हो गई है।  जबकि पूरे राज्य में संक्रमितों की संख्या ने चीन को पार कर दिया है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या  2553 मामले आने के बाद 88,528 तक  पहुंच गई है।

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो  रहा है और महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। इसके बाद तमिलनाडु दिल्ली और गुजरात हैं। वहीं सोमवार तक महाराष्ट्र में कोरोना के  2553 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या  88,528 हो गई है। वहीं राज्य में सबसे खराब हालात मुंबई के हैं और आर्थिक राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार से पार हो गई है। सोमवार अकेले मुंबई में संक्रमण के 1,311 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस आधार पर देखा जाए मुंबई में पूरे राज्य के आधा मामले दर्ज किए गए हैं।


राज्य के एक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना के नए मामले दर्ज होने के बाद मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 50,085 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 1,702 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में रोजाना मरीज ठीक हो रहे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। राज्य में सोमवार को 1661 रोगियों को ठीक हए हैं  और इसके बाद इस बीमार से ठीक होने वालों की संख्या 40,975 हो गई है।

देश में संक्रमितों की संख्या पहुंची 2.56 लाख


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और माना जा रहा कि लॉकडाउन के नियमों में ढील देने के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 पर पहुंच गई है जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7,135 हो गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश