चीन के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या , संक्रमण से 2649 की मौत

Published : May 15, 2020, 01:01 PM IST
चीन के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या  , संक्रमण से 2649 की मौत

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में लगभग 34.06 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान जिन 100 लोगों की मौत हुई है। उसमें सबसे ज्यादा  44 मौत महाराष्ट्र में, 20 गुजरात में, 9 दिल्ली में, पश्चिम बंगाल में 8, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पांच, राजस्थान में चार, तमिलनाडु और कर्नाटक में दो-दो और एक मौं आंध्र प्रदेश में हुई है।  

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या चीन के करीब पहुंच गई है। देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हजार के करीब पहुंच गई है और वहीं संक्रम से मरने वालों की संख्या 2649 तक पहुंच गई है।  वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 100 मौत  कोरोना से हुई है और इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 2649 तक पहुंच गया है। जबकि 3,967 नए मामले दर्ज होने के बाद संक्रमितों की संख्या 81,970 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 51,401 हो गई है जबकि 27,919 लोग ठीक हो गए हैं उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में लगभग 34.06 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान जिन 100 लोगों की मौत हुई है। उसमें सबसे ज्यादा  44 मौत महाराष्ट्र में, 20 गुजरात में, 9 दिल्ली में, पश्चिम बंगाल में 8, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पांच, राजस्थान में चार, तमिलनाडु और कर्नाटक में दो-दो और एक मौं आंध्र प्रदेश में हुई है।

वहीं  देश में कोरोना से मरने वाले 2,649 लोगों में अकेले 1,019 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। वहीं गुजरात 586 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है, इसके बाद मध्य प्रदेश में 237, पश्चिम बंगाल में 215, राजस्थान में 125, दिल्ली में 115, उत्तर प्रदेश में 88, तमिलनाडु में 66 और आंध्र प्रदेश में 44 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। इसके अतिरिक्त कर्नाटक में 35, तेलंगाना में 34 और पंजाब में 32 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं हरियाणा और जम्मू और कश्मीर में कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिहार में सात और केरल में चार मौतें हुई हैं।

इसके अलावा झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा ने तीन-तीन और हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो मौतें कोरोना से हुई हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय, उत्तराखंड और पुदुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। देश में सबसे अधिक पुष्टि मामलों की संख्या महाराष्ट्र में है। राज्य में 27,524 संक्रमित हैं  जबकि इसके बाद तमिलनाडु में 9,674, गुजरात में 9,591, दिल्ली में 8,470 राजस्थान में 4,534, मध्य प्रदेश में 4,426 और उत्तर प्रदेश में 3,902 लोग संक्रमित हैं।  

जबकि पश्चिम बंगाल में 2,377, आंध्र प्रदेश में 2,205 और पंजाब में 1,935 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 1,414, बिहार में 994, कर्नाटक में 987, जम्मू-कश्मीर में 983 और हरियाणा में 818 लोग  कोरोना  संक्रमित पाए गए हैं। जबकि ओडिशा में 611, केरल में 560, झारखंड में 197 लोग और चंडीगढ़ में 191 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण