पाकिस्तान ने फिर की सीमा पर फायरिंग, भारतीय सेना ने मार गिराए तीन पाक जवान

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 21, 2019, 11:09 PM IST
पाकिस्तान ने फिर की सीमा पर फायरिंग, भारतीय सेना ने मार गिराए तीन पाक जवान

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि पिछले दिनों से उसे लगातार नुकसान हो रहा है। लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। आज पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर फायरिंग की। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसे जवाब देते हुए उसके तीन सैनिक मार गिराए। 

नई दिल्ली। आतंकी की फैक्ट्री कहे जाने वाला पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान लगातार सीमा फायरिंग कर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में उसे मुंह की खानी पड़ रही है। आज पाकिस्तान ने एक बार पिर संघर्ष विराम का उल्लंघन पल्लनवल्ला तथा अखनूर में गोलीबारी की। लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में उसे अपने दो सैनिक गवांने पड़े।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि पिछले दिनों से उसे लगातार नुकसान हो रहा है। लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। आज पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर फायरिंग की। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसे जवाब देते हुए उसके दो सैनिक मार गिराए। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए पल्लनवाला तथा अखनूर में फायरिंग की। लेकिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

लेकिन भारतीय सेना ने एलओसी के पास दो शव पड़े देखे। हालांकि अभी कभी पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मौजूद चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर मॉर्टार के गोले दागे। गौरतलब है कि सेना प्रमुख विपिन रावत ने कल कही कहा था पाकिस्तान सीमा पर नापाक हरकतें कर रहा है और सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है।

उन्होंने साफ कहा था कि आने वाले दिनों में सीमा स्थिति खराब हो सकती है। वहीं कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर गोलाबारी की थी। जिसमें भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई बंकर तबाह कर दिए थे और कई सैनिकों को मार गिराया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण