पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जेसीओ शहीद लेकिन भारत ने उड़ा दी कई पाकिस्तानी चौकियां

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 25, 2019, 09:53 PM IST
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जेसीओ शहीद लेकिन भारत ने उड़ा दी कई पाकिस्तानी चौकियां

सार

पाकिस्तान ने आज एलओसी दोपहर से भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों और सीमा से सटे गांव को निशाना बनाया। जिसमें भारतीय सेना का एक अफसर(जेसीओ) शहीद हो गया। 

श्रीनगर। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला के उड़ी सेक्टर में गोलाबारी है। जिसमें एक भारतीय सेना का एक अफसर शहीद हो गया है। लेकिन भारतीय सेना ने फायरिंग का जवाब देते हुए पाकिस्तान की कई चौकिंयों को नष्ट कर दिए। हालांकि इस में कितने पाकिस्तान सैनिक मारे गए इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है। 

पाकिस्तान ने आज एलओसी दोपहर से भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों और सीमा से सटे गांव को निशाना बनाया। जिसमें भारतीय सेना का एक अफसर(जेसीओ) शहीद हो गया।  जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लगातार सीमा पर गोलाबारी कर रहा है। वहीं उसने आज एक बार फिर उड़ी सेक्टर के सिलिकूट गांव और आसपास के इलाकों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भीषण गोलाबारी की जा रही है। जो एक तरह से भारतीय सेना को उकसाने की कोशिश मानी जा रही है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां नष्ट हुई हैं और पाकिस्तान सैनिकों चौकियों को छोड़कर भागना पड़ा है। माना जा रहा है कि भारतीय सेना की कार्यवाही में कई पाकिस्तान के सैनिक हताहत हुए हैं। लेकिन इसमें कितने पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। इसकी जानकारी नहीं मिली है।

पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान की इन हरकतों का भारतीय सेना जवाब दे रही है। अभी तक भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानों सैनिकों और सीमा पर मौजूद आतंकियों को मार गिराया है। इस साल अभी तक पाकिस्तान 24 सौ बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। जबकि पिछले साल पाकिस्तान ने 18सौ बार  सीजफायर का उल्लंघन किया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण