पाकिस्तान में वोटिंग के दौरान धमाका, 7 लोगों की मौत 15 घायल

MyNation Hindi  
Published : Jul 25, 2018, 12:46 PM IST
पाकिस्तान में वोटिंग के दौरान धमाका,  7 लोगों की मौत 15 घायल

सार

आतंकी खतरे को देखते हुए ऐतिहासिक रूप से देशभर में 3.71 लाख सेना के जावन और 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 85 हजार पोलिंग बूथों पर 10.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। नेशनल असेंबली के लिए 3,459 प्रत्याशी और प्रांतीय विधानसभा में 8,396 उम्मीदवार उतर रहे हैं।  

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग को लेकर सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए हैं। उसके बाद भी कई इलाकों से हिंसा की खबरे आरहीं हैं। बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में बम ब्लास्ट की घटना हुई है, जिसमें अब तक सात लोगों की मौत की खबर है। 

पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से जो खबर हैं उसके मुताबिक ब्लास्ट क्वेटा में पूर्वी बाईपास के करीब हुआ है। क्वेटा ब्लास्ट में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट नेशनल असेंबली 260 क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे हुआ है।

आतंकी खतरे को देखते हुए ऐतिहासिक रूप से देशभर में 3.71 लाख सेना के जावन और 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 85 हजार पोलिंग बूथों पर 10.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। नेशनल असेंबली के लिए 3,459 प्रत्याशी और प्रांतीय विधानसभाओं में 8,396 उम्मीदवार उतर रहे हैं।

चुनाव बैलेट पेपर से हो रहें हैं और वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वोटिंग के बाद पोलिंग बूथ में मौजूद कर्मचारियों को वहीं पर वोटों की गिनती में लगा दिया जाएगा। चुनाव नतीजे रात 9 बजे से ही आना शुरू हो सकते हैं, हालांकि आधी रात के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

इससे पहले चुनाव प्रचार में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और नेता मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

इस बार के चुनाव में पाकिस्तान में कुल 342 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें से 272 सीटों पर सीधे चुनाव होंगे, जबकि 70 सीटें आरक्षित हैं। 

इस बार के चुनाव में मुख्य लड़ाई नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और बेनजीर भुट्टों के पुत्र बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी के बीच है।
 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश