कुरैशी ने आजम खान को मारा थप्पड़, पाकिस्तान में इमरान हुए परेशान

Published : Aug 19, 2020, 08:08 AM ISTUpdated : Aug 19, 2020, 08:16 AM IST
कुरैशी ने आजम खान को मारा थप्पड़, पाकिस्तान में इमरान हुए परेशान

सार

अकसर अपने बयानों से पाकिस्तान को मुश्किलों में डालने वाले और विवादित बयान देने वाले पाकिस्तान के विदेश  मंत्री को लेकर पाकिस्तान में सियासत गर्मा गई है और विपक्षी दलों ने कुरैशी का इस्तीफा मांगा है। 

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के कारण पाकिस्तान की  दुनियाभर में बदमानी  कराने वाले पाकिस्तान के विवादित विदेश  मंत्री शाह महमूद कुरैशी एक  बार फिर विवादों में आ गए हैं। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कुरैशी ने प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रमुख सचिव को थप्पड़ जड़ा है। इससे बाद पाकिस्तान में सियासत गर्मा गई है।  पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी बात  को लेकर दोनों के बीच  बहस हो गई और कुरैशी ने प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव को थप्पड़ मार दिया।

अकसर अपने बयानों से पाकिस्तान को मुश्किलों में डालने वाले और विवादित बयान देने वाले पाकिस्तान के विदेश  मंत्री को लेकर पाकिस्तान में सियासत गर्मा गई है और विपक्षी दलों ने कुरैशी का इस्तीफा मांगा है। असल में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इमरान खान के प्रमुख सचिव को तमाचा जड़ा है। इसके बाद पाकिस्तान में कुरैशी सोशल मीडिया के निशाने पर हैं।  पाकिस्तान में सोशल मीडिया में कुरैशी को ट्रोल  किया जा रहा है।

पाकिस्तान की मीडिया का दावा है कि एक बैठक के बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रमुख सचिव आजम खान को एक बहस के बाद थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री प्रमुख सचिव की शिकायत लेकर प्रधानमंत्री के पास भी पहुंचे। हालांकि इस मामले का निपटारा नहीं हो सका है। वहीं कुरैशी के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा संभाल लिया है। विपक्षी दलों का कहना कि कुरैशी विदेश मंत्री के पद में रहने के हकदार नहीं है। क्योंकि उन्होंने कई बार इस पद की गरिमा को गिराया है।

कुरैशी के कारण सऊदी अरब नाराज

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी के कारण ही सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को खत्म कर लिया है। कुरैशी दुनिया के मुस्लिम देशों को सऊदी अरब के खिलाफ भड़का रहे थे और उन्होंने सऊदी अरब को धमकी भी दे दी थी कि वह उसकी सहमति के बगैर मुस्लिम देशों की बैठक बुलाएगा। जिसके बाद सऊदी ने पाकिस्तान को कर्ज पर दिये जाना वाला पेट्रोल और डीजल को देना बंद कर दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम