घुटनों पर आया भारत का मजाक उड़ाने वाला पाकिस्तान का ये मंत्री, ISRO के लिए कही बड़ी बात

By Anshika TiwariFirst Published Aug 23, 2023, 7:53 PM IST
Highlights

Chandrayaan-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। ये सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। 140 करोड़ लोगों का रोम-रोम रोमांचित हैं। हिंदुस्तानियों की दुआएं और चार साल तक ISRO के सोलह हजार वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई। अब पूरी दुनिया नहीं बल्कि चांद भारत की मुट्ठी में है। अमेरिका-यूरोप से लेकर दुनियाभर के तमाम देश भारत को बधाई दे रहे हैं।


न्यूज डेस्क। Chandrayaan-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। ये सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। 140 करोड़ लोगों का रोम-रोम रोमांचित हैं। हिंदुस्तानियों की दुआएं और चार साल तक ISRO के सोलह हजार वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई। अब पूरी दुनिया नहीं बल्कि चांद भारत की मुट्ठी में है। अमेरिका-यूरोप से लेकर दुनियाभर के तमाम देश भारत को बधाई दे रहे हैं। अब भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान भी पीछे नहीं है। पाकिस्तान ने भारत को बधाई दी है। 

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर फवाद चौधरी ने भारत को चंद्रय़ान-3 मिशन के सफल होने पर बधाई दी है। फवाद ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि भारत को इस सफलता की हार्दिक बधाई। ISRO के लिए ये पल महान है, उनका मिशन चांद पर उतर चुका है। मैं देख सकता हूं कितने ही युवा वैज्ञानिक इसरो चैयरमैन एस सोमनाथ के साथ इस मौके का जश्न मना रहे हैं। सपने देखने युवा पीढ़ी दुनिया को बदल सकती है। फवाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बता दें, साल 2019 में चंद्रयान-2 के असफल होने पर फवाद ने भारत का मजाक उड़ाया था। 

What a great moment for as lands on the Moon, I can see lots of young scientists celebrating this moment with Mr Somnat Chairman ISRO, only Younger generation with dreams can change the world … good luck

— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry)


 

वायरल हुआ फवाद का स्‍क्रीन शॉट

गौरतलब है, जो फवाद खान भारत की सफलता पर आज बधाई दे रहे हैं उन्होंने 2019 में चंद्रयान-2 के असफल होने पर भारत का मजाक बनाया था और कहा था ये काम भारत से नहीं हो पाएगा। फरवरी 2020 में भारत से पहले पाकिस्तान अंतरिक्ष में जाएगा। हालांकि उनका सपना बस सपना बनकर रह गया। 2019 में किया गया ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

ISRO Chandrayaan 3 Landing LIVE Update: विश्व विजयी तिरंग प्यारा, अब चांद है हमारा

 

click me!