पाकिस्तान ने राजौरी में तोड़ा युद्धविराम, सेना का मेजर और बीएसएफ हेड कांस्टेबल घायल

Gursimran Singh |  
Published : Jan 10, 2019, 07:19 PM IST
पाकिस्तान ने राजौरी में तोड़ा युद्धविराम, सेना का मेजर और बीएसएफ हेड कांस्टेबल घायल

सार

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। नए साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान रेंजरों ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। इस गोलीबारी में सेना के मेजर रैंक का एक अधिकारी और बीएसएफ का हेड कांस्टेबल घायल हो गया। नए साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। 

राजौरी सेक्टर के तरकुंडी इलाके में पाकिस्तान ने सीमा से भारी गोलाबारी की और मोर्टार दागे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'नियंत्रण रेखा (एलओसी) में राजौरी सेक्टर की तरफ से पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किया जिससे सेना के मेजर और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल  घायल हो गए।"

दोनों घायल सुरक्षाकर्मियों को सेना के उधमपुर बेस अस्पताल में भेजा गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पिछले 3 दिनों में नियंत्रण रेखा पर यह आठवां संघर्ष विराम उल्लंघन है। भारतीय सेना पाकिस्तान की करतूतों का करारा जवाब दे रही है।

पाकिस्तान 2003 में भारत के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है। 2018 में पिछले 15 साल में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

पिछले एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोटे, खारी करमारा, गुलपुर इलाकों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को अग्रिम इलाकों का दौरा किया था और जम्मू एवं राजौरी जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गायशाला भ्रमण में सीखी दया, करुणा और जिम्मेदारी
SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान