पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पाकिस्तानी फायरिंग में एक जवान शहीद और तीन घायल

By Team MyNationFirst Published Mar 18, 2019, 11:41 AM IST
Highlights

पाकिस्तानी सेना ने फिर सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सेना द्वारा राजौरी जिले में की गयी फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन जवान जख्मी हो गए हैं। 

पाकिस्तानी सेना ने फिर सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सेना द्वारा राजौरी जिले में की गयी फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन जवान जख्मी हो गए हैं। पाकिस्तान सेना लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लघंन कर रही है।

यह भी पढ़िए- रविवार की रात अखनूर में पाकिस्तान ने की गुस्ताखी

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना बार्ड पर फायरिंग कर रही है और वह भारतीय सेना के ठिकानों पर मोर्टार भी दाग रही है। आज हुई फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन जवान जख्मी हो गए हैं। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान की सेना को को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने सीमा पर फायरिंग बढ़ा दी है।

पुलवामा पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी और इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में जैश के ठिकाने तबाह हो गए हैं। इसके बाद पाकिस्तान पर भारत ने लगातार दबाव बनाए रखा है। पाकिस्तान वैसे तो कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन सीमा पर उसने फायरिंग जारी रखी है। वह लगातार सीज फायर का उल्लघंन कर रहा है। हालांकि अभी सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सीज फायर तोड़ने की जवाबी कार्रवाई में मेंढर सेक्टर के पास बलनोई स्थित पाकिस्तानी पोस्ट को उड़ा दिये थे।

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक भारत की इस जवाबी कार्रवाई में कई पाक सैनिकों के घायल होने की खबर भी आई थी। हालांकि भारत कई बार पाकिस्तान से सीज फायर के उल्लघंन के बारे में बात कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं करती है। पाकिस्तानी सेना फायरिंग कर आंतकियों को भारत में घुसाने का प्रयास करती है ताकि सेना फायरिंग में उलझी रहे और आंतकी भारतीय क्षेत्र में घुस जाए। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही संदिग्ध आतंकियों ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर खुशबू जान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 

click me!