गरीबी में पढ़े प्रशासनिक अफसर पंकज कुमार वर्मा फ्री में कोचिंग देकर युवाओं को बना रहे हैं अफसर

Published : Oct 21, 2020, 12:49 PM IST
गरीबी में पढ़े प्रशासनिक अफसर पंकज कुमार वर्मा फ्री में कोचिंग देकर युवाओं को बना रहे हैं अफसर

सार

पंकज कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अपर जिलाधिकारी के पद पर हैं और सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के हुनर को तराश रहे हैं। उन्होंने पंकज कुमार सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग की स्थापना की है 

लखनऊ।  आमतौर पर ये देखा जाता है कि अक्सर लोग अफसर बन जाने के बाद दूसरों को भी आगे बढ़ाने के लिए मदद नहीं करते हैं। लेकिन इस मामले में पंकज कुमार वर्मा उन लोगों के मिसाल हैं जो  सिविल  सेवाओं में जाना चाहते हैं और उनका मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं है। वह निशुल्क कोचिंग करवाकर अपने जैसे कई युवाओं को अफसर बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पंकज कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अपर जिलाधिकारी के पद पर हैं और सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के हुनर को तराश रहे हैं। उन्होंने पंकज कुमार सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग की स्थापना की है  और वह आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। वह अब तक कई लोगों को प्रेरित कर चुके हैं और उनका मार्गदर्शन कर चुके हैं और अब तक 70 युवाओं का चयन हो चुका है। पंकज कुमार पिछले कई सालों से इस मुहिम में लगे हुए हैं और हाल में यूपीपीएससी परीक्षा परिणाम में मार्गदर्शिका कोचिंग के 9 युवाओं का चयन हुआ है।

उन्होंने साल 2016 से मार्गदर्शिका कोचिंग सेंटर की शुरुआत की थीष इसके जरिए वह जहां गरीब और आर्थिकतौर से कमजोर युवाओं को सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरितत कर रहे हैं वहीं सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। पंकज कुमार अब तक उत्तर प्रदेश के तीन जिले में इस तरह की संस्था शुरू कर चुके हैं और 2016 में सहारनपुर पर एसडीएम पद पर रहते हुए अपने साथियों की मदद से सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग सेंटर की शुरूआत की थी। इसके जिरए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को तैयारी करवाई जा रही है।  पंकज कुमार का कहना है कि मैं खुद एक साधरण परिवार से पिछड़े इलाके का रहना वाला हूं और मेरे एक शिक्षक ने सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया और उनकी बदौलत ही वह सिविल सेवा में है।

लिहाजा जो उनके शिक्षकों ने उन्हें दिया वह लोगों को वापस कर रहे हैं। वह उन शिक्षकों की प्रेरणा को ही गुरु दक्षिणा के रूप वापस करने का प्रयास कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया। फिलहाल सहारनपुर में और अब बिजनौर और मुरादाबाद में निशुल्क सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका का संचालन हो रहा है। इन जिलों में पंकज के दोस्त मदद कर रहे हैं। यहां दूर दराज क्षेत्रों में जाकर युवाओं प्रेरितकर रहे हैं। पंकज गैर जिलों में तैनाती के दौरान आनलाइन क्लास चलाते हैं और छुट्टियों में खुद क्लास लेते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Chess Tournament 2026: SGVS चेस मास्टर्स कप में उभरी नई प्रतिभाएं, वाका लक्ष्मी का दमदार प्रदर्शन
MSME को मिली नई गति: सूरत में सेंट्रल बैंक आउटरीच कैंप, ₹247 करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत