राजनाथ के सामने राम मंदिर के लिए नारेबाजी, देखिये क्या दिया जवाब

Published : Dec 24, 2018, 01:03 PM IST
राजनाथ के सामने राम मंदिर के लिए नारेबाजी, देखिये क्या दिया जवाब

सार

 युवा कुंभ में जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ भाषण दे रहे थे लोगों ने राम मंदिर निर्माण के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। अचानक से लोग कहने लगे, 'मंदिर जो बनवाएगा, वोट उसी को जाएगा।' 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को युवा कुंभ के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सामने एक अजोबीगरीब स्थिति पैदा हो गई। युवा कुंभ में राजनाथ के भाषण के दौरान वहां मौजूद लोगों ने राम मंदिर निर्माण के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। अचानक से लोग कहने लगे, 'मंदिर जो बनवाएगा, वोट उसी को जाएगा।' राजनाथ के साथ-साथ मंच पर मौजूद नेताओं ने नारे लगा रहे लोगों से लगातार बैठने की अपील की लेकिन काफी देर तक नारे लगाए जाते रहे।  इस पर राजनाथ ने कहा, 'बनेगा, बनेगा...बैठ जाइए।' 

राम मंदिर निर्माण पर राजनाथ के इस जवाब के बाद मंदिर के समर्थन में नारे और तेज हो गए। वहीं युवा कुंभ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि वे उसी दल को वोट देंगे जो राम मंदिर का निर्माण कराएगा। मैं आप लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि ये कार्य जब भी करेंगे, हम ही करेंगे। हमारे सिवा ऐसा कोई नहीं कराएगा।'

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'भारत एक राष्ट्र है, इसकी एक सोच और एक ही संस्कृति है। यहां पर भाषाएं, जाति, क्षेत्र, खान-पान, रंग-रूप, बोली भाषा अलग-अलग हो सकते हैं। भारत राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग रहा हो, लेकिन इसकी एक हिंदू संस्कृति ही है। इस पर हम सबको गर्व होना चाहिए।' इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग राम और कृष्ण को मिथक मानते रहे हैं, उनके द्वारा जनेऊ दिखाकर और गोत्र बताकर भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

प्रयागराज (इलाहाबाद) में होने वाले कुंभ से पहले लखनऊ में शनिवार से दो दिवसीय 'युवा कुंभ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को इस कार्यक्रम का आखिरी दिन था और इस दौरान इसमें सिनेमा, साहित्य, खेल जगत की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान