पीएम मोदी ने किसे दान की अपनी जमीन? उसी प्लॉट पर गांधीनगर में बनेगा नाद ब्रह्म कला केंद्र

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Mar 12, 2024, 10:01 PM IST
 पीएम मोदी ने किसे दान की अपनी जमीन? उसी प्लॉट पर गांधीनगर में बनेगा नाद ब्रह्म कला केंद्र

सार

मानमंदिर फाउंडेशन की तरफ से गांधीनगर के सेक्टर-1 में 'नाद ब्रह्मा' कला केंद्र शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने केंद्र का शिलान्यास किया। 

गांधीनगर। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित अपना एक प्लॉट दान किया है। जमीन के उस टुकड़े पर नाद ब्रह्म कला केंद्र बनेगा, जो आने वाले समय में संगीत कलाओं के ज्ञान का एक अनोखा केंद्र होगा। इसके निर्माण का मकसद भी अनूठा है। इस केंद्र में भारतीय संगीत कलाओं के ज्ञान को एक ही छत के नीचे संचालित किया जाएगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने यह केंद्र बनाने के लिए अपना सरकारी प्लॉट मानमंदिर फाउंडेशन को दान में दिया है। 

गुजरात के सीएम ने किया शिलान्यास

मानमंदिर फाउंडेशन की तरफ से गांधीनगर के सेक्टर-1 में 'नाद ब्रह्मा' कला केंद्र शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने केंद्र का शिलान्यास किया। नाद ब्रह्म कला केंद्र की डिजाइन भी अद्भुत है। बिल्डिंग में वीणा के आकार को जगह दी गई है। 

नाद ब्रह्म कला केंद्र में होंगी ये व्यवस्थाएं

नाद ब्रह्म कला केंद्र में सभी तरह की मॉडर्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 12 से ज्यादा ऐसे क्लासेज होंगे, जहां लोग संगीत और नृत्य सीख सकेंगे। एक बड़ा सा थियेटर होगा, जिसकी कैपेसिटी 200 लोगों की है। 5 ऐसे स्टूडियो बनेंगे, जिसमें स्टडी के साथ प्रैक्टिस भी की जा सके। एक ओपन थिएटर होगा। दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी। मॉर्डन लाइब्रेरी होगी। एक ऐसा संग्रहालय होगा, जिसमें संगीत का इतिहास प्रदर्शित किया जा सकेगा। आउटडोर संगीत पार्क भी होगा।

संगीत और कला गतिविधियों का अनोखा केंद्र

कला केंद्र परिसर में रेस्तरां के अलावा कैफैटेरिया भी होगा। आने वाले समय में इस परिसर में अलग अलग गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। इसी मकसद के साथ मानमंदिर फाउंडेशन की तरफ से सेक्टर—1 में ऐसा केंद्र बनाया जा रहा है, जो संगीत और कला की एक्टिविटी का अनोखा केंद्र होगा।

ये भी पढें-लोकसभा चुनाव: कांग्रेस 2nd लिस्ट में 43 कैंडिडेट्स, असम-गुजरात-एमपी-राजस्थान-उत्तराखंड में किसे-कहां...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान