करगिल युद्ध: मन की बात में बोले पीएम मोदी- भारत की मित्रता के जवाब में पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपा

Published : Jul 26, 2020, 11:35 AM IST
करगिल युद्ध:  मन की बात में बोले पीएम मोदी- भारत की मित्रता के जवाब में पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज दिन का बहुत खास है। आज करगिल विजय दिवस है। 21 साल पहले आज के दिन ही करगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज दिन का बहुत खास है। आज करगिल विजय दिवस है। 21 साल पहले आज के दिन ही करगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था। करगिल का युद्ध जिन परिस्थितियों में हुआ था वह भारत नहीं भूल सकता। पाकिस्तान ने बड़े बड़े मनसूबे पालकर भारत की भूमि हथियाने और अपने यहां चल रहे आंतरिक कलह से ध्यान भटकाने को लेकर दुस्साहस किया था। 

पीएम मोदी ने कहा, भारत तब पाकिस्तान से अच्छे संबंधों के लिए प्रयासरत था। लेकिन कहा जाता है कि दुष्ट का स्वभाव होता है, हर किसी से बिना वजह दुश्मनी करना। ऐसे स्वभाव के लोग, जो हित करता है, उसका भी नुकसान ही सोचते हैं। 

'पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छुरा घोंपा'
उन्होंने कहा, भारत की मित्रता के जवाब में पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश की थी। लेकिन उसके बाद भारत की वीर सेना ने जो पराक्रम दिखाया, उसे पूरी दुनिया ने देखा। आप कल्पना कर सकते हैं कि ऊंचे पहाड़ों पर बैठा हमारा दुश्मन और नीचे से लड़ रही हमारी सेनाएं, हमारे वीर जवान, लेकिन जीत पहाड़ की ऊंचाई की नहीं, भारत की सेनाओं के ऊंचे हौंसले और सच्ची वीरता की हुई। 

करगिल विजय दिवस पर दी बधाई
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, करगिल विजय दिवस पर हम 1999 में हमारे देश की लगातार रक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के साहस और दृढ़ संकल्प को याद करते हैं। उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान