तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद सबसे पहले अरूण जेटली के घर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Published : Aug 27, 2019, 09:52 AM IST
तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद सबसे पहले अरूण जेटली के घर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

सार

पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा पर आज भारत लौट रहे हैं। भारत लौटने पर वह सबसे पहले दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर जाएंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। हालांकि शनिवार को ही पीएम मोदी ने जेटली के परिवार से बात की और अपनी सांत्वना दी। जेटली के परिजनों ने पीएम मोदी से यात्रा बीच में छोड़कर नहीं आने के लिए कहा था।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद थोड़ी देर में भारत लौटेंगे। स्वदेश वापसी में वह सबसे पहले दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के घर जाएंगे। अरूण जेटली का शनिवार को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा पर गए थे।

पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा पर आज भारत लौट रहे हैं। भारत लौटने पर वह सबसे पहले दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर जाएंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। हालांकि शनिवार को ही पीएम मोदी ने जेटली के परिवार से बात की और अपनी सांत्वना दी। जेटली के परिजनों ने पीएम मोदी से यात्रा बीच में छोड़कर नहीं आने के लिए कहा था। जेटली पीएम मोदी के करीबी लोगों में और बहरीन में उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि वह बहरीन में और उनका दोस्त अरूण उन्हें छोड़कर चला गया है।

अरूण जेटली भाजपा के संकट मोचक माने जाते थे और कई बार उन्हों ने पार्टी को मुश्किल की घड़ी में बाहर निकाला। पीएम नरेन्द्र मोदी को केन्द्रीय राजनीति में लाने का श्रेय भी अरूण जेटली को जाता है। जेटली पीएम मोदी के कंधे से कंधा मिलाकर चले। 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें वित्तमंत्रालय की जिम्मेदारी दी और यही नहीं उन्हें कुछ समय के लिए रक्षा मंत्री की भी जिम्मेदारी दी गई थी। जेटली ने देश में कर सुधारों को लागू किया था और जीएसटी जैसे पेचीदा कर सुधारों को लागू किया था।

गौरतलब है कि  पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अरूण जेटली का निधन लंबी बीमारी के बाद शनिवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां उनके बेटे राहुल ने मुखाग्नि दी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश