बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थक के घर छापेमारी, भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद

Published : Jan 12, 2019, 12:41 PM IST
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थक के घर छापेमारी, भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद

सार

बिहार के बाढ़ जिले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के नजदीकी भूषण सिंह के घर पुलिस ने छापेमारी की है। जिसमें साढ़े सात लाख नकद और दो हथियार बरामद किए गए हैं। 

बिहार में बाढ़ जिले की महिला एसएसपी लिपि सिंह ने बाहुबली अनंत सिंह के करीबी पर छापा मारा है। 

पुलिस ने बताया कि भूषण सिंह के खिलाफ बेढ़ना के एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि भूषण सिंह हथियार के साथ उस व्यक्ति को डराने गया था।  

उसी शिकायत के आधार पर यह छापामारी की गई थी।  छापामारी के दौरान ही उसके घर से बरामद हुआ हथियार जब्त कर लिया गया है। 

भूषण सिंह के घर से अमेरिका में बनी सेमी ऑटोमेटिक राइफल के अलावा साढ़े सात लाख नकद रुपए भी बरामद किए गए हैं। 

हालांकि भूषण सिंह के घरवाले इस हथियार को लाइसेंसी करार दे रहे हैं। लेकिन पुलिस ने छानबीन के लिए इस हथियार को जब्त कर लिया है। 

दरअसल पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक लोगों को लगातार धमका रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि