जावेद ने भाई के रिश्ते को किया कलंकित, रेप से बचने के लिए चौथी मंजिल से कूदी युवती

Published : Oct 21, 2018, 12:46 PM IST
जावेद ने भाई के रिश्ते को किया कलंकित, रेप से बचने के लिए चौथी मंजिल से कूदी युवती

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें जावेद उर्फ जबरू ने घूमने फिरने के बहाने एक युवती को दिल्ली से बुलाया और उसे जिस्मफरोशी के जाल में धकेल दिया। जिसके विरोध में लड़की चौथी मंजिल से कूद गई। 

यह घटना जयपुर के मुहाना मंडी गेट नंबर-तीन के पास स्थित भारत अपार्टमेंट की है। सुबह जब यहां रहने वाले लोग जगे तो पता चला कि पार्किंग में किसी लड़की के कपड़े बिखरे हुए हैं।

  लोग अपार्टमेंट से बाहर निकलकर पार्किंग में आए और आस-पास देखा तो लोगों को अपार्टमेंट के पीछे झाड़ियों में निर्वस्त्र हालत में एक घायल युवती मिली।  लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाओं ने युवती को कपड़े दिए। फिर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

इसके बाद जो कहानी सामने आई वह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। इस घटना की पीड़िता की उम्र महज 23 साल है और वह नेपाल की रहने वाली है। चार दिन पहले युवती को उसके मुंहबोले भाई जावेद ने घूमने फिरने के बहाने दिल्ली से यहां बुलाया था। 

जावेद ने उसे फ्लैट में रुकवाया था। शुक्रवार को जावेद फ्लैट को बाहर से बंद कर चला गया। इसके बाद रात 2 बजे दोनों युवक फ्लैट पर पहुंचे। दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। इसमें से एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। लड़की से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। 

इसके बाद दूसरा भी लड़की के साथ दुष्कर्म करने जा रहा था। तभी घबराई युवती निर्वस्त्र हालत में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। नीचे कच्ची मिट्टी होने के कारण उसकी जान नहीं गई, लेकिन उसके पैर में फैक्चर हो गया। 

मुहाना थाना पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला वैश्यावृत्ति रैकेट से जुड़ा बताया है। 

पुलिस की बताई कहानी के मुताबिक शुक्रवार की रात को जावेद के जानकार दौसा हाल महारानी फार्म निवासी दो युवक लोकेश व कमल फ्लैट पर पहुंचे। यहां एक युवक ने शराब के नशे में युवती के साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने जबरदस्ती की, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो युवती निर्वस्त्र भागकर बालकनी में पहुंची और दरवाजे की कुंडी लगाकर नीचे कूद गई।
 
अपार्टमेंट में रह रहे लोगों ने बताया कि यह फ्लैट काफी समय से बदनाम चल रहा था। यहां करीब दो माह से युवक-युवतियों का डेरा था। यह फ्लैट किसी जहूर मोहम्मद के नाम से खरीदा गया था। 

लेकिन इसे हसनपुरा में रहने वाले जावेद उर्फ जबरु ने किराए पर ले रखा था। 

ऐसी आशंका है, कि जावेद लड़िकयों को बहला-फुसला कर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देता था। लेकिन इस बार पीड़िता के छत से कूद जाने के कारण उसके रैकेट का खुलाया हो गया। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल