लोकसभा चुनाव हार के बाद आज अमेठी जाएंगे राहुल

Published : Jul 10, 2019, 06:08 AM ISTUpdated : Jul 10, 2019, 08:20 AM IST
लोकसभा चुनाव हार के बाद आज अमेठी जाएंगे राहुल

सार

अमेठी और रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। राहुल गांधी भी यहां से तीन बार सांसद रहे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली इस सीट पर कब्जा जमाया।

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद गांधी परिवार का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में आज राहुल गांधी पहली बार आ रहे हैं। राहुल गांधी अमेठी में कांग्रेस के बूथ स्तर के अध्यक्षों से मुलाकात कर हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। हालांकि लोकसभा का चुनाव वायनाड से जीतने के बाद राहुल गांधी वहां गए थे।

राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। हालांकि ये हार राहुल गांधी के लिए बड़ी हार थी। क्योंकि अमेठी और रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है।

इस सीट पर राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। राहुल गांधी भी यहां से तीन बार सांसद रहे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली इस सीट पर कब्जा जमाया।

फिलहाल जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अमेठी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसमे राहुल गांधी ने चारों विधानसभा सीटों के बूथ अध्यक्ष से मिलने का फैसला किया है। ताकि बूथ स्तर तक हार के कारणों की समीक्षा की जा सके। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए यहां पर ज्यादा समय नहीं दिया था। जबकि बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी पिछले पांच साल से यहां पर अपनी जमीन तैयार कर रही थी। 

हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद यहां पर कांग्रेस ने अपनी गुप्त टीम भी भेजी थी। जिसने स्थानीय स्तर पर हार के कारणों के बारे में पार्टी महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। फिलहाल हार के बाद यहां पर राहुल गांधी का आना कार्यकर्ताओं को मनोबल को बढ़ाएगा। फिलहाल स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के स्वागत की तैयार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी राज्य के अन्य नेताओं से भी मुलाकात नहीं करेंगे। उन्होंने अन्य नेताओं से अभी दूरी बनाकर रखी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश