विधायक अनंत सिंह की तलाश में झारखंड में छापेमारी, नहीं मिले बाहुबली विधायक

Published : Aug 19, 2019, 08:40 AM IST
विधायक अनंत सिंह की तलाश में झारखंड में छापेमारी, नहीं मिले बाहुबली विधायक

सार

शनिवार रात पटना में बिहार पुलिस उनके सरकारी आवास पर छापा मारा था। लेकिन उससे थोड़ी पहले ही अनंत सिंह वहां से निकल गए थे। इसके बाद पुलिस ने राज्य के कई हिस्सों में उनके संभावित ठिकानों में छापेमारी की लेकिन अनंत सिंह कहीं नहीं मिले। ऐसा माना जा रहा है कि वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है। हालांकि कल अनंत सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह छिपे नहीं है बल्कि एक अपने दोस्त को देखने के लिए अस्पताल आए हैं। 

पटना। मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पर बिहार पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। बिहार सरकार ने उनकी गिरफ्तार के लिए एसआईटी का गठन किया है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने रांची और हजारीबाग हजारीबाग के बरही में छापेमारी भी की। लेकिन अनंत सिंह कहीं नहीं मिले। अब बिहार पुलिस अनंत सिंह के लिए लुकआउट नोटिस जारी करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी पत्र लिखने की तैयारी में है। क्योंकि पुलिस को आशंका है कि अनंत सिंह विदेश भाग सकते हैं।

कभी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे निर्दलीय विधायक अंनत सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार रात पटना में बिहार पुलिस उनके सरकारी आवास पर छापा मारा था। लेकिन उससे थोड़ी पहले ही अनंत सिंह वहां से निकल गए थे।

इसके बाद पुलिस ने राज्य के कई हिस्सों में उनके संभावित ठिकानों में छापेमारी की लेकिन अनंत सिंह कहीं नहीं मिले। ऐसा माना जा रहा है कि वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है। हालांकि कल अनंत सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह छिपे नहीं है बल्कि एक अपने दोस्त को देखने के लिए अस्पताल आए हैं। 

गौरतलब है अनंत सिंह के आवास से एके-47 व दो ग्रेनेड बरामद किए थे। जिसके बाद उनकी गिरफ्तार तय मानी जा रही है। फिलहाल राज्य सरकार ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। जो लगातार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अनंत सिंह की पत्नी पर एक अपराधी को संरक्षण देने के लिए उन पर केस दर्ज किया है।

शनिवार की रात अनंत सिंह के आवास पर छोटन नाम का अपराधी गिरफ्तार किया है और उस पर कई मुकदमें दर्ज हैं। अब बिहार पुलिस अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। पुलिस को शक है कि अनंत सिहं विदेश भाग सकते हैं और इसके लिए वह अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र लिखेगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल