mynation_hindi

24 साल की घूंघट वाली लड़की के क्राइम सुन गैंगस्टर्स के भी छूट जाएंगे पसीने, सालभर से थी मोस्ट वान्टेड

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 21, 2023, 09:29 AM ISTUpdated : Sep 21, 2023, 09:56 AM IST
24 साल की घूंघट वाली लड़की के क्राइम सुन गैंगस्टर्स के भी छूट जाएंगे पसीने, सालभर से थी मोस्ट वान्टेड

सार

तस्वीर में दिख रही युवती के घूंघट पर मत जाइए। 24 साल की यह युवती इतनी खतरनाक है कि उसके कारनामे सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। पूरी राजस्थान की पुलिस को इस युवती की साल भर से तलाश थी। युवती एक साल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो रही थी।

पाली। तस्वीर में दिख रही युवती के घूंघट पर मत जाइए। 24 साल की यह युवती इतनी खतरनाक है कि उसके कारनामे सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। पूरी राजस्थान की पुलिस को इस युवती की साल भर से तलाश थी। युवती एक साल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो रही थी। अब पाली जिले की बाली पुलिस को युवती को अरेस्ट करने में सफलता हासिल हुई है।

 बड़े-बड़े गैंगस्टर्स भी ऐसा क्राइम करने से हैं कतराते

20 हजार रुपये की इनामी इस युवती का अपराध ऐसा था कि बड़े-बड़े गैंगस्टर्स भी उस तरह का क्राइम करने से कतराते हैं। पाली जिले की देसूरी पुलिस को इस युवती की काफी समय से तलाश थी। युवती का नाम प्रियंका है और यह रोहट इलाके की निवासी है।

फिल्‍मी स्‍टाइल में चलती कार से पुलिस पर झोंका था फायर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल मई के महीने में देसूरी ​थाना इलाके में रात के समय नाकाबंदी चल रही थी। उसी दौरान एक कार आईं। उसमें प्रियंका अपने तीन साथियों के साथ सवार थी। कार रोकने के लिए कहा गया तो पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई। कार सवार भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा किया। आगे की बात सुनकर आप भी अपने दांतो ​तले उंगली दबा लेंगे। प्रियंका ने फिल्मी स्टाइल में चलती कार से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। 

तीन आरोपी अरेस्‍ट हुए पर प्रियंका का नहीं मिल रहा था सुराग

पुलिस टीम पर फायर करके प्रियंका भले ही भागने में सफल रही। पर पुलिस के निशाने पर आ गई। राजस्थान पुलिस ने आरोपियों तलाश शुरु कर दी। कुछ महीने में तीनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पर प्रियंका के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चल रहा था। 

रिश्‍तेदार के यहां छिपी थी प्रियंका

अब जानकारी मिली कि प्रियंका काफी समय से बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाके में छिपी थी। वह अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। प्रियंका को पुलिस ने वहीं से अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने प्रियंका की गिरफ्तारी के लिए कुछ समय पहले 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में इसकी सूचना दी गई थी। तभी से पूरे राजस्थान की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

ये भी पढें-राजस्‍थान ट्रेन पैसेंजर्स के लिए अच्छी खबर: राघव-परिणिति की शादी दिन जयपुर-उदयपुर Vande Bharat Train का Gift 

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित