Rajasthan Elections 2023: क्‍यों बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन बढ़ा रहे ये 52 नेता? दोनों दलों के छूट रहे पसीने

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 07, 2023, 10:46 AM ISTUpdated : Nov 07, 2023, 10:52 AM IST
Rajasthan Elections 2023:  क्‍यों बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन बढ़ा रहे ये 52 नेता? दोनों दलों के छूट रहे पसीने

सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी और कांग्रेस के बागी नेता खेल ​बिगाड़ सकते हैं। इस वजह से दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं की चिंता बढ़ गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आया है कि राज्य में बागी प्रत्याशियों की संख्या 52 है। ये प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर चुनाव में उतरे हैं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी और कांग्रेस के बागी नेता खेल ​बिगाड़ सकते हैं। इस वजह से दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं की चिंता बढ़ गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आया है कि राज्य में बागी प्रत्याशियों की संख्या 52 है। ये प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर चुनाव में उतरे हैं। ये प्रत्याशी कुछ सीटों पर दोनों दलों के वोटों के समीकरण भी प्रभावित कर सकते हैं। वोटिंग का समय नजदीक आ रहा है और बागियों को मनाने की राह कठिन होती जा रही है। प्रत्याशी अपना नामांकन 9 नवम्बर तक ही वापस ले सकते हैं। ऐसे में मान मनौव्व्ल के लिए भी चंद दिन ही बचे हैं। अब, डैमेज कंट्रोल करने में लगे दोनों दलों के नेताओं के पसीने छूट रहे हैं।

भाजपा के ये 27 बागी नेता लड़ रहे चुनाव 

  1. सांचौर से Ex MLA जीवाराम चौधरी। 
  2. चित्तौडगढ़ के सीटिंग विधायक चंद्रभान सिंह आक्या। 
  3. शिव से छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी।
  4. झोटवाड़ा से पूर्व मिनिस्टर राजपाल सिंह शेखावत। 
  5. सूरतगढ़ से Ex MLA राजेंद्र भादू। 
  6. लाडपुरा से Ex MLA भवानी सिंह राजावत।
  7. डग विधानसभा से Ex MLA रामचंद्र सुनारीवाल।
  8. कोटपूतली से पूर्व प्रत्याशी मुकेश गोयल।
  9. फतेहपुर से पूर्व प्रत्याशी मधुसूदन भींडा।    
  10. बाड़मेर से Ex MLA गंगाराम चौधरी की पोती प्रियंका चौधरी।  
  11. शाहपुरा (भीलवाड़ा) से सीटिंग विधायक कैलाश मेघवाल। 
  12. डीडवाना से पूर्व मंत्री यूनुस खान। 
  13. बयाना से जिला अध्यक्ष की पत्नी डॉ. रितु बनावत।
  14. कामा से पूर्व मंत्री मदन मोहन सिंघल।
  15. अजमेर उत्तर से सुरेंद्र सिंह शेखावत।
  16. बांसवाड़ा से पूर्व प्रत्याशी हकरू मईडा।   
  17. आसींद से पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर।
  18. गंगापुर सिटी से माली समाज के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष छोटेलाल सैनी। 
  19. खंडेला से पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया। 
  20. बस्सी से पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जितेंद्र मीणा।
  21. झुंझुनूं से पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र भांबू। 
  22. पिलानी से पूर्व विधायक के बेटे कैलाश मेघवाल। 
  23. लक्ष्मणगढ़ से महिला मोर्चा की नेता अल्का शर्मा।
  24. गढ़ी से लक्ष्मण डिंडोर।
  25. सीकर से ताराचंद धायल। 
  26. बागीदौरा से खेमराज गरासिया। 
  27. कपासन से दिनेश बुनकर। 

25 सीटों पर इन बागी प्रत्याशियों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

  1. सागवाड़ा से पन्नालाल डोडियार।
  2. सरदार शहर से नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी।
  3. फलौदी से सरपंच कुंभ सिंह पातावत। 
  4. राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से सीटिंग विधायक जौहरी लाल मीणा। 
  5. मसूदा से पूर्व विधायक ब्रह्मदेव कुमावत। 
  6. सिवाना से सुनील परिहार। 
  7. हिंडौन सिटी से नगर परिषद सभापति बृजेश जाटव। 
  8. सूरसागर से जोधपुर के मेयर रहे रामेश्वर दाधीच। 
  9. बांदीकुई से पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा। 
  10. शाहपुरा से सीटिंग विधायक आलोक बेनीवाल।
  11. मनोहर थाना से पूर्व विधायक कैलाश मीणा। 
  12. नगर से जिलाध्यक्ष रहे डॉ. गोविंद शर्मा।  
  13. बड़ी सादड़ी से Ex MLA प्रकाश चौधरी। 
  14. गंगापुर सिटी से रघुवीर सिंह। 
  15. पीपल्दा से देहात सरोज मीणा। 
  16. छबड़ा से छात्र नेता नरेश मीणा। 
  17. केकड़ी से Ex MLA बाबूलाल सिंघारिया।  
  18. कामां से खुर्शीद अहमद जरहरा। 
  19. पुष्कर से Ex MLA श्रीगोपाल बाहेती। 
  20. डूंगरपुर से प्रधान बिछीवाड़ा देवराम रोत। 
  21. अजमेर दक्षिण से हेमंत भाटी। 
  22. लूणकरणसर से पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल। 
  23. खींवसर से दुर्ग सिंह चौहान। 
  24. नागौर से पूर्व मंत्री हबीबुर्हमान।
  25. चौरासी से पीसीसी महासचिव महेंद्र बरजोड़। 

 

ये भी पढें-राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: इन 4 दिग्गज नेताओं को मिली मात-किस्मत इतनी खराब कि...... 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat Board Result 2026: कक्षा 12 में ज्ञानमंजरी विद्यापीठ का दमदार प्रदर्शन, गुजराती माध्यम में 100% और अंग्रेजी में 95% सफलता
Surat News: फैशन शो 2026 में छात्रों का जलवा, रेड एंड व्हाइट ने बनाई भारत के सबसे बड़े शो में जगह