
झालावाड़। राजस्थान में रंगों के पर्व होली से एक दिन पहले खून भरी होली खेली गई है। जहां 2 जिलों में 7 लोगों की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई हैं। इनमें से 5 को तो इतनी नृंशसता के साथ मारा गया है कि पूरा राज्य थर्रा उठा है। स्थिति को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर लगाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे के जिले झालवाड़ में 5 और झीलों की नगरी उदयपुर में 2 मर्डर हुए हैं। ये सभी हत्याकांड 8 घंटे के अंतराल में हुए हैं।
थाने के समीप 2 बाइक सवार 5 लोगों को डंपर से रौंदा, पुलिस ने खुरचकर उठवाए शव
झालावाड़ जिले में 23 मार्च की रात 5 लोगों की हत्या कर दी गई। पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्नायका गांव निवासी दो भाईयों का गांव में ही रहने वाले दूसरे पक्ष से से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद दोनों भाई अपने परिवार के तीन अन्य लोगों के साथ बाइक से थाने पर एफआईआर लिखाने जा रहे थे। रास्ते में थाने से कुछ दूर पहले ही दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइक सवार पांचों लोगों को डंपर ट्रक से रौंद डाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार पहले पक्ष के पांचों लोगों को तब तक डंपर से कुचला गया, जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। 4 लड़कों की लाशें तो सड़क पर चिपक गईं थीं। जिन्हे पुलिस ने खुरचकर उठवाया है।
ग्रामीणों के आक्रोश को देख बैकफुट पर पुलिस
मृतकों की शिनाख्त भारत सिंह, वीरप सिंह, तूफान सिंह, गोवर्धन सिंह और बालू सिंह के रूप में की गई है। इस मामले में डूंगर सिंह और रणजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। झगड़े की मूल वजह अभी नहीं पता चल पाई है। पुलिस ग्रामीणों और अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिससे पुलिस फिलहाल घटनास्थल पर बारीक नजर बनाए हुए है। अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है। मामला थोड़ा शांत होने के बाद शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी आरोपी फरार हैं।
झीलों की नगरी उदयपुर में 4 युवकों पर जानलेवा हमला, 2 की मौत
दूसरी तरफ झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर के रिषभदेव थाना क्षेत्र में 5 घंटे में मर्डर की दो घटनाएं हो गईं। दो अन्य अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस के अनुसार मसारो की ओबरी कस्बे में शनिवार रात अनिल नामक युवक की हत्या हो गई। अनिल अपने 2 साथियों के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अनिल की जान चली गई। 2 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। दूसरी घटना भरदा इलाके की है। यहां सुरेश नाम के युवक की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़ें.....
Hyderabad News: स्कूल में सहपाठियों ने छात्र को खाने से मना कर दिया 'हलाल' चॉकलेट, जाने वजह
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।