राजीव गाबा बने कैबिनेट सचिव, पीएम ने लगाई मुहर

Published : Aug 22, 2019, 08:25 AM IST
राजीव गाबा बने कैबिनेट सचिव, पीएम ने लगाई मुहर

सार

मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा इस महीने की 30 तारीख को रिटायर हो जाएंगे। सिन्हा को केन्द्र सरकार ने दो बार सेवा विस्तार दिया है। पिछले दिनों ही उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। लेकिन अब केन्द्र सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार फिर से नहीं दिया है।

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा को देश का अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा के स्थान पर शीर्ष नौकरशाह के इस पद की जिम्मेदारी लेंगे। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। झारखंड कैडर के 1982 बैच आईएएल गाबा फिलहाल कैबिनेट सेक्रेटरिएट में ओएसडी का पद संभालेंगे और सिन्हा के रिटायर होने के बाद पूरी तरह से कैबिनेट सचिव के तौर पर काम करेंगे।

हालाकि माय नेशन ने खबर को तीन महीने पहले ही प्रकाशित कर दिया था कि राजीव गाबा कैबिनेट सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। असल में इसकी वजह उनका वरिष्ठ होना और साथ ही पिछले दो साल से गृह सचिव के तौर पर काम करना है। गाबा ने केन्द्र सरकार की कई योजनाओं को गृहमंत्री के तौर पर सफलता के साथ लागू किया था।

जिसके कारण केन्द्र सरकार का उन पर विश्वास बढ़ गया था। हाल ही में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला भी गाबा के गृहसचिव के तौर पर लिया गया था। अभी मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा इस महीने की 30 तारीख को रिटायर हो जाएंगे। सिन्हा को केन्द्र सरकार ने दो बार सेवा विस्तार दिया है। पिछले दिनों ही उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। लेकिन अब केन्द्र सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार फिर से नहीं दिया है।

फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में राजीव गाबा विशेष कार्याधिकारी के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। वह कार्यभार संभालने से लेकर कैबिनेट सचिव का पद संभालने तक इस पद पर रहेंगे। उधर अजय कुमार को रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा रक्षा सचिव संजय मित्रा का स्थान लेंगे। उनकी नियुक्त भी दो साल के लिए की गई है। वहीं बृज कुमार अग्रवाल को लोकपाल में सचिव बनाया गया है। जबकि आईएएस अफसर सुभाष चंद्र को रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ेे:-कौन बनेगा नया कैबिनेट सेक्रेटरी, तीन आईएएस में सिमटी साउथ ब्लाक की दौड़

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम