पूर्वोतर में हिमंता बिस्व सरमा की अहमियत अमित शाह से ज्यादा : राम माधव

Published : Mar 25, 2019, 01:12 AM IST
पूर्वोतर में हिमंता बिस्व सरमा की अहमियत  अमित शाह से ज्यादा : राम माधव

सार

राम माधव ने यह बात हिमंता के चुनाव न लड़ने के सवाल पर कही। उन्होंने कहा, हिमंता बिस्व सरमा पर अमित से ज्यादा बोझ है, क्योंकि उन्हें यहां 5-6 सरकारें संभालनी हैं। उन्हें पूर्वोत्तर में पूरे चुनाव का अभियान संभालना है।

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अहमियत पूर्वोत्तर में क्षेत्र से जुड़े मामलों में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से ज्यादा है ।

माधव ने यह पूछे जाने पर यह बात कही कि 25 सीटों का जिम्मेदार होने के बावजूद सरमा चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते जबकि अमित शाह भाजपा अध्यक्ष होने के बाद भी गांधी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - यूपी में भाजपा के प्रचार का शंखनाद: शाह बोले, चुनौती देने वाले चुनाव लड़ने से बच रहे

राम माधव ने यहा एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इसका मतलब यह है कि शायद हिमंता बिस्व सरमा पर अमित से ज्यादा बोझ है, क्योंकि उन्हें यहां 5-6 सरकारें संभालनी हैं। उन्हें पूर्वोत्तर में पूरे चुनाव का अभियान संभालना है।" 

दरअसल, भाजपा की राज्य इकाई हिमंत बिस्व सरमा को लोकसभा चुनाव लड़वाने की मांग कर रही थी, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्वीट किया था कि सरमा को राज्य के विकास और पूर्वोत्तर में पार्टी के आधार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है।

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ