राम मंदिर को लेकर किए गए गिरिराज सिंह के इस ट्वीट से गर्मायी सियासत

Published : Jan 05, 2019, 11:51 AM IST
राम मंदिर को लेकर किए गए गिरिराज सिंह के इस ट्वीट से गर्मायी सियासत

सार

गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुओं को प्रताड़ित होना पड़ा। आजादी के तुरंत बाद हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा हुआ। उस समय अगर कांग्रेस हिन्दुओं के आस्था का केंद्र प्रभु श्री राम का मंदिर बनवा दी होती तो आज यह दुर्दशा नहीं होती।

नवादा-- सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के मामले पर सुनवाई होनी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एकबार फिर अपने बयान से सियासत गर्मा दी। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो छोड़िए, राम का नाम भी भारत में लेना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने लोगों से खुद को और देश को संभालने की सलाह दी है।

मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'एक बाबर के आने से 100 करोड़ हिन्दुओं को हिंदुस्तान में राम मंदिर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कल जनसंख्या वृद्धि होने के कारण राम मंदिर को तो छोड़िए, राम का नाम लेना भी मुश्किल हो जाएगा। संभलिए और खुद को संभालिए।'

गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुओं को प्रताड़ित होना पड़ा। आजादी के तुरंत बाद हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा हुआ। उस समय अगर कांग्रेस हिन्दुओं के आस्था का केंद्र प्रभु श्री राम का मंदिर बनवा दी होती तो आज यह दुर्दशा नहीं होती। जवाहर लाल नेहरू ने वोट की खातिर इसे विवादित बनाकर रखा। अब भी कांग्रेस इसे विवादित बनाए रखना चाहती है।

 

इससे पहले एक बयान में केन्द्रीय मंत्री ने कहा था कि राम मंदिर सरकार के भरोसे नहीं, देश की सौ करोड़ जनता के पुरुषार्थ से बनेगा। वहीं एक अन्य बयान में उन्होंने कहा था कि जब देश में 30 लाख मस्जिद बन सकती हैं तो अयोध्या में भगवान राम का मंदिर क्यों नहीं?

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण