हत्यारा बाबा रामपाल जिसने पुलिस से छेड़ दी थी जंग, जीवन भर रहेगा सलाखों के पीछे

Published : Oct 16, 2018, 02:40 PM IST
हत्यारा बाबा रामपाल जिसने पुलिस से छेड़ दी थी जंग, जीवन भर रहेगा सलाखों के पीछे

सार

हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए आरोपी बाबा रामपाल को हिसार की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी बाबा हिसार के बरवाला से सतलोक नाम से अपने आश्रम का संचालन करता था। 

हरियाणा की हिसार की एक अदालत ने हत्या के दो मामलों में स्वयंभू बाबा रामपाल को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।


रामपाल और उसके समर्थकों के खिलाफ दोनों मामले बरवाला पुलिस थाने में 19 नवंबर 2014 को दर्ज कराए गए थे।


पहला मामला दिल्ली में बदरपुर के पास मीठापुर के रहने वाले शिवपाल की शिकायत पर दर्ज किया गया था जबकि दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जखोरा गांव निवासी सुरेश की शिकायत पर दर्ज किया गया था।


दोनों ने आरोप लगाया था कि बरवाला गांव स्थित रामपाल के आश्रम में उनकी पत्नियों को स्वयंभू बाबा और उनके समर्थकों ने बंदी बना रखा था और वहीं उनकी हत्या कर दी गई थी। 


बरवाला पुलिस ने दोनों प्राथमिकियों में हत्या के अलावा गलत तरीके से बंधक बनाने के भी आरोप लगाए थे।


बता दें कि रामपाल को गिरफ्तार करने में हरियाणा पुलिस के पसीने छूट गए थे। 18 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार किया था। इस पूरे ऑपरेशन पर राज्य पुलिस का 50 करोड़ रुपये से ज्याद का खर्च हुआ था. इस दौरान 6 लोगों की जान गई थी और सैकड़ोंकी संख्या में लोग जख्मी हुए थे। हिंसा की चपेट में पत्रकार और पुलिसवाले भी आए थे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश