एयरपोर्ट पर रोकी गई राना कपूर की बेटी, लंदन जाने की थी फिराक में

Published : Mar 08, 2020, 09:18 PM IST
एयरपोर्ट पर रोकी गई राना कपूर की बेटी, लंदन जाने की थी  फिराक में

सार

राना कपूर को को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला है। ईडी पहले ही राणा कपूर और उनकी पत्नी बिंदू कपूर, बेटियों राखी कपूर टंडन, राधा कपूर और रोशनी कपूर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुका है।

मुंबई।  वित्तीय संकट का सामना कर रहे यस बैंक के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक राणा कपूर की मुश्किलें तो बढ़ी हुई हैं। अब उनकी बेटी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज राना कपूर की की बेटी को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया जब वह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से लंदन जाने की फिराक में थी।  प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर और उनकी पत्नी बिंदू कपूर, बेटी राखी कपूर टंडन, राधा कपूर और रोशनी कपूर के खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी किया था।  

असल में राना कपूर के बेटी की कंपनी को दीवान हाउसिंग ने 600 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। जबकि दीवान हाउसिंग को यस बैंक ने कर्ज दिया था। अब जिसकी जांच ईडी कर रही है।  राना कपूर को को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला है। ईडी पहले ही राणा कपूर और उनकी पत्नी बिंदू कपूर, बेटियों राखी कपूर टंडन, राधा कपूर और रोशनी कपूर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुका है।

लिहाजा आज रोशिनी को लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में चढ़ने से पहले रोक दिया गया। राना कपूर की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 11 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। जहां उनसे यस बैंक द्वारा दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) को दिए गए कर्ज के बारे में सवाल पूछे गए। जो बाद में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों यानी एनपीए में बदल दिए गए। दीवान हाउसिंग को कर्ज दिए जाने के बाद उनसे राना कपूर की बेटी की कंपनी को 600 को कर्ज दिया।

 वहीं आज राना कपूर ने कोर्ट में अपनी बेटी की कंपनी का बचाव किया है। फिलहाल राना कपूर को यस बैंक के वर्तमान वित्तीय संकट के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। वहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भी भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश की के तहत राना कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश