
पटना। बिहार में आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के रिश्तों में खटास सामने आ गई है। कांग्रेस ने राज्यसभा की खाली हो रही पांच सीटों में एक सीट पर दावा किया है। जबकि राजद दो सीटों पर अपने ही नेताओं को राज्यसभा में भेजना चाहता है। हालांकि विधानसभा के लिए अभी तक बिहार में कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन नहीं हुआ है।
कांग्रेस ने राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर एक सीट पर दावा किया है और उन्हें पुराना 'वादा' याद दिलाया है। कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर दावा कर रही है। लेकिन उसके बाद जरूरी आंकड़ा नहीं है। जिसके बलबूते वह अपने प्रत्याशी को राज्यसभा भेज सके। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इसमें तीन सीटें भाजपा और जदयू के खाते में जानी तय हैं। लिहाजा अब कांग्रेस भी एक सीट के लिए दावा कर रही है। क्योंकि दो सीटें राजद के खाते में जा रही हैं।
माना जा रहा है कि राजद एक सीट पर राबड़ी देवी और एक सीट पर प्रेम चंद्र गुप्ता का राज्यसभा भेजना चाहता है। हालांकि राजद में कई नेता राज्यसभा जाने की लाइन में है। जिसमें शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद हैं। बिहार में 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव के चुनाव होने हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोविल ने राजद नेतृत्व का याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव के वक्त राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि राज्यसभा की एक सीट बिहार के कांग्रेस के नेता के लिए छोड़ी जाएगी।
लिहाजा अब एक सीट कांग्रेस के नेता के लिए छोड़ी जानी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि राज्यसभा की सीट के लिए किसी बाहर के नेता को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। बल्कि बिहार कांग्रेस से ही किसी नेता को राज्यसभा में भेजा जाएगा। उधर राजद फिलहाल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को तवज्जो देने की पक्ष में नहीं है। हालांकि बिहार में अभी तक कांग्रेस और राजद के बीच अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए कोई गठबंधन नहीं हुआ है और जो गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में बना था वह पूरी तरह से बिखर गया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।