देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे रंजन गोगोई

Published : Sep 09, 2018, 12:51 AM IST
देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे रंजन गोगोई

सार

3 अक्तूबर को रंजन गोगोई वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा से पदभार ग्रहण करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश रंजन गोगोई देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। रंजन गोगोई 3 अक्तूबर को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के रिटायर होने के बाद उनकी जगह देश के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। जस्टिस गोगाई का यह कार्याकाल 13 माह का होगा और वह अगले वर्ष 17 नवंबर को रिटायर होंगे।  

वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा ने जस्टिस गोगोई को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केंद्र से की है। इसी के तहत अब कानून मंत्रालय उनके नाम पर आगे की औपचारिकताओं के लिए कार्रवाई कर रहा है।

वर्ष 1978 में गुवाहाटी हाईकोर्ट से वकालत शुरू करने वाले जस्टिस गोगोई 2001 में गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज बने थे। वर्ष 2012 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था और इसके बाद वह चुनाव सुधार से लेकर आरक्षण सुधार तक के कई अहम फैसलों में शामिल रहे हैं।

जस्टिस गोगोई उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के तीन वरिष्ठ जजों के साथ मिलकर 10 जनवरी को एक प्रेस वार्ता की थी। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और कहा था कि राजनैतिक रूप से संवेदनशील केस जूनियर जजों को आवंटित किए जा रहे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश